MP RTE FREE ADMISSION 2026: शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत 2026-27 में निजी स्कूलों की प्रथम प्रवेशित कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च 2026 से शुरू होंगे। इसके लिए 28 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। www.rteportal.mp.gov.in वेबसाइड पर अप्लाई कर सकेंगे। प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए आवेदकों का चयन, ऑनलाइन लॉटरी के जरिये होगा। यह लॉटरी 2 अप्रैल 2026 को निकाली जाएगी।
आरटीई अधिनियम के अंतर्गत सत्र 2026-27 में निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है। नि:शुल्क प्रवेश के लिए मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों और उनमें उपलब्ध कक्षा की सीट्स का पोर्टल पर प्रदर्शन 09 मार्च 2026 से किया जाएगा। वहीं वंचित समूह-कमजोर वर्ग के आवेदक अपना आवेदन, ऑनलाइन प्रक्रिया से 13 मार्च से 28 मार्च 2026 के बीच जमा कर सकते हैं। फार्म के साथ पात्रता संबंधित कोई भी एक दस्तावेज अपलोड करना होगा।
ये भी पढ़ें: वन रक्षक भर्ती परीक्षा पर लगेगी रोक! 728 पदों में इस वर्ग के लिए एक भी Post नहीं, 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है फॉर्म भरने की प्रक्रिया
14 से दस्तावेजों का सत्यापन
ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदक इसी अवधि में त्रुटि सुधार भी कर सकेंगे। 14 मार्च से 30 मार्च की अवधि में दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित संकुल केंद्र वाले स्कूल में अधिकृत सत्यापनकर्ता अधिकारी से करवाना होगा। आवेदक ने RTE में निःशुल्क प्रवेश के लिये जिस कैटेगरी/निवास क्षेत्र के माध्यम से प्रवेश चाहा है, इस संबंध में कैटेगरी, निवास प्रमाण का सत्यापन, संबंधित मूल प्रमाण पत्र से किया जाएगा। लॉटरी के पहले ही दस्तावेज सत्यापन हो जाने से, आवेदकों को स्कूल आवंटित होने के बाद दस्तावेजों की त्रुटि या अभाव में, एडमिशन निरस्त होने की समस्या उत्पन्न नहीं होगी।
SMS के माध्यम से मिलेगी जानकारी
ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या या कठिनाई होने की स्थिति में संबधित विकासखंड के बीआरसी कार्यालय में संपर्क कर सकते है। 2 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन लॉटरी के तहत छात्रों को निजी स्कूलों में सीट का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद आवंटित सीट की जानकारी, आवेदक को उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर, एसएमएस के जरिए से मिल जाएगी। ऑनलाइन लॉटरी की सूची RTE पोर्टल पर भी उपलब्ध रहेगी।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: 1500 से ज्यादा पदों पर निकली सीधी भर्ती-आवेदन शुरू, एक क्लिक में जानें शैक्षणिक योग्यता से लेकर वेतन तक सब कुछ
आयु
- नर्सरी/के.जी.-1 और के.जी-2 कक्षाओं में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 03 से 04 वर्ष 06 माह
- कक्षा-1 में प्रवेश के लिये न्यूनतम आयु 06 वर्ष से अधिक-07 वर्ष 06 माह तक
आपको बता दें कि सत्र 2026-27 में एडमिशन के लिए नर्सरी/के.जी.-1/के.जी-2 कक्षाओं के लिए आवेदक की आयु की गणना 31 जुलाई 2026 की स्थिति में और कक्षा 1 के लिए 30 सितंबर 2026 की स्थिति में की जाएगी।

