Rajasthan News: प्रदेश में एक बार फिर से सर्दी का असर तेज हो गया है। शीतलहर और बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाने के साथ ही तापमान भी गिरा दिया। इसका ज्यादा शेखावाटी इलाके में देखने को मिल रहा है।

शेखावाटी इलाके में शीतलहर का प्रकोप बना है और पारे में करीब 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते खेतों में भी ओस की बूंदे जमने लगी हैं। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में भी सर्द हवाओं ने सर्दी का असर बढ़ा दिया है।
रात के साथ ही दिन में भी हवाओं में ठंडक के कारण पारा गिरा है और सर्दी का का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सदी का असर और का असर और जताई है। इस बीच बुधवार रात सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया।
सीकर में 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। वहीं राजधानी जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया।
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, अजमेर में 11.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 12.0 डिग्री, अलवर में 5.0, जयपुर में 10.7 डिग्री, पिलानी में 5.4 डिग्री, सीकर में 3.8 डिग्री, कोटा में 12.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.6 डिग्री, बाड़मेर में 14.0 डिग्री, जैसलमेर में 9.6 डिग्री, जोधपुर में 13.7 डिग्री, बीकानेर में 8.2 डिग्री, चूरू में 4.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 7.5 डिग्री, अंता बारां में 10.4 डिग्री, जालौर में 12.8 डिग्री, सिरोही में 8.7 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 2.2 डिग्री, करौली में 6.3 डिग्री, दौसा में 4.8 डिग्री और झुंझुनूं में 6.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
पढ़ें ये खबरें
- T20 World Cup 2026 : 2 देशों के लिए वर्ल्ड कप खेल चुके 5 क्रिकेटर… शेहान जयसूर्या लिस्ट में नया नाम
- भारतीय सेना का बड़ा फैसला: ब्रिटिश दौर की पहचान खत्म, 246 सड़कों और इमारतों को मिले वीरों के नाम
- RBI Policy Expectations : आपके लोन की कितनी घटेगी EMI, बाजार की ये है उम्मीदें, जानिए सब कुछ ?
- हेलो.. हम बेसिक शिक्षा विभाग से बोल रहे हैं..! शिक्षक भर्ती की आड़ में ठगी का काला कारोबार चला रहे हैकर्स, फोन कर मांगे जा रहे रुपये
- US-India ट्रेड डील पर कांग्रेस का हमला: दिग्विजय ने कृषि मंत्री शिवराज से पूछा- अमेरिका के कृषि उत्पादों के लिए भारतीय बाजार खोले जाने पर क्या कहना है

