Rajasthan News: प्रदेश में एक बार फिर से सर्दी का असर तेज हो गया है। शीतलहर और बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाने के साथ ही तापमान भी गिरा दिया। इसका ज्यादा शेखावाटी इलाके में देखने को मिल रहा है।

शेखावाटी इलाके में शीतलहर का प्रकोप बना है और पारे में करीब 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते खेतों में भी ओस की बूंदे जमने लगी हैं। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में भी सर्द हवाओं ने सर्दी का असर बढ़ा दिया है।
रात के साथ ही दिन में भी हवाओं में ठंडक के कारण पारा गिरा है और सर्दी का का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सदी का असर और का असर और जताई है। इस बीच बुधवार रात सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया।
सीकर में 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। वहीं राजधानी जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया।
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, अजमेर में 11.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 12.0 डिग्री, अलवर में 5.0, जयपुर में 10.7 डिग्री, पिलानी में 5.4 डिग्री, सीकर में 3.8 डिग्री, कोटा में 12.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.6 डिग्री, बाड़मेर में 14.0 डिग्री, जैसलमेर में 9.6 डिग्री, जोधपुर में 13.7 डिग्री, बीकानेर में 8.2 डिग्री, चूरू में 4.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 7.5 डिग्री, अंता बारां में 10.4 डिग्री, जालौर में 12.8 डिग्री, सिरोही में 8.7 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 2.2 डिग्री, करौली में 6.3 डिग्री, दौसा में 4.8 डिग्री और झुंझुनूं में 6.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
पढ़ें ये खबरें
- फरीदाबाद की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर,मची अफरा -तफरी
- अमृतसरी कुलचे को जल्द मिलेगा GI टैग, पंजाब सरकार ने शुरू की प्रक्रिया, जानिए क्या होगा फायदा
- राजद नेता गुड्डू चंद्रवंशी को युवक ने दी बम से उड़ाने की धमकी, गाली-गलौज भरा वीडियो वायरल
- रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच से उठा धुआंः रतलाम के पास यात्रियों में मची अफरा-तफरी, रेलवे- तकनीकी खराबी नहीं, आपातकालीन ब्रेक के कारण निकला धुआं
- कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र: आदिवासी समाज का उठाया मुद्दा, जीतू पटवारी ने की ये बड़ी मांग
