Rajasthan News: हनुमानगढ़ जिले की विशेष टीम व संगरिया थाना पुलिस ने बुधवार रात दो नशा तस्करों से 3 किलो 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), दो विदेशी पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस और एक लग्जरी कार बरामद की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त हेरोइन की कीमत 15 करोड़ रुपए बताई गई है।

हनुमानगढ़ एसपी हरीशंकर ने बताया कि बुधवार देर रात संगरिया थाना क्षेत्र में रोही नगराना के पास नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर की लग्जरी कार को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने उसमें रखे बैग से 3 किलो 8 ग्राम हेरोइन, दो विदेशी पिस्टल (मैगजीन सहित), एक अतिरिक्त मैगजीन और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जिसके बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया।
दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं, जो विदेशी हैंडलर के सम्पर्क में थे। आरोपी भूपेन्द्र सिंह पंजाब के बठिंडा जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ पंजाब और राजस्थान में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा आरोपी नासिर राजस्थान के डीग जिले का बदमाश है। यह अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। जिसके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के दर्जनों केस दर्ज हैं।
हनुमानगढ़ एसपी हरीशंकर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पंजाब से ड्रग्स और हथियार लाना बता रहे हैं। साइबर सेल ने जब आरोपियों के मोबाइल फोन चेक किए तो पता चला कि वे लगातार विदेशी नंबरों पर कॉल कर रहे थे। इन्हें, विदेशी हैंडलर लगातार डायरेक्शन दे रहे थे कि हथियार और हीरोइन कहां से लेने हैं और कहां पहुंचाने हैं।
पढ़ें ये खबरें
- 10 April History : आर्य समाज की स्थापना, चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत, वैज्ञानिक नौतम भट्ट का जन्म… जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 10 April 2026 Horoscope : इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का हो सकता है प्रमोशन, मेष और तुला के लिए आज आएंगी खुशियां …
- 10 अप्रैल महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर को त्रिपुंड-त्रिनेत्र अर्पित, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
- बिहार मॉर्निंग ब्रीफ : राजद की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जदयू की बैठक, TRE- 4 शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
