Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को श्रीगंगानगर के साधुवाली गांव पहुंचे, जहां उन्होंने गंगनहर जन शताब्दी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने गाजर मंडी और फिरोजपुर फीडर के रिनोवेशन कार्य की आधारशिला रखी. कार्यक्रम में सीएम ने किसानों को राहत देते हुए राज्य में गन्ने के समर्थन मूल्य बढ़ाने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर को अन्न का कटोरा कहा जाता है, लेकिन कांग्रेस सरकारों ने इस इलाके की अनदेखी की.

किसानों के लिए 1717 करोड़ की बड़ी योजना
सीएम शर्मा ने बताया कि गंगनगर प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने 1717 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. इसमें 647 करोड़ रुपये फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण, 300 करोड़ रुपये बीकानेर कैनाल के सुधार,695 करोड़ रुपये 3.14 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में स्वचालन एवं 75 करोड़ रुपये क्षतिग्रस्त नहरों और नकारा खालों के पुनर्निर्माण पर खर्च होंगे. सीएम ने कहा कि किसानों को लंबे समय से सिंचाई पानी की कमी झेलनी पड़ रही थी, अब इन परियोजनाओं से हालात सुधरेंगे.
कांग्रेस पर निशाना
सीएम शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राज में किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया और उन्हें पानी के लिए धरने तक देने पड़े. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता दे रही है.
गन्ने की कीमत में बढ़ोतरी
सीएम भजनलाल ने गन्ने का समर्थन मूल्य 15 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने की भी घोषणा की है. अब राजस्थान में अगेती किस्म के गन्ने दाम 401 रुपये से बढ़कर 416 रुपये हो गया है, जबकि मध्यम किस्म के गन्ने का भाव 391 रुपये से बढ़कर 406 रुपये और पछेती किस्म के गन्ने की कीमत 386 रुपये से बढ़कर 401 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कुसुम-A योजना में राजस्थान पहले स्थान पर है और जल्द ही श्रीगंगानगर के किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी.
पढ़ें ये खबरें
- 10 April History : आर्य समाज की स्थापना, चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत, वैज्ञानिक नौतम भट्ट का जन्म… जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 10 April 2026 Horoscope : इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का हो सकता है प्रमोशन, मेष और तुला के लिए आज आएंगी खुशियां …
- 10 अप्रैल महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर को त्रिपुंड-त्रिनेत्र अर्पित, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
- बिहार मॉर्निंग ब्रीफ : राजद की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जदयू की बैठक, TRE- 4 शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
