Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में अब संसद की तर्ज पर एक सेंट्रल हॉल बनाया जाएगा. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अधिकारियों को इसके लिए उपयुक्त स्थान और पूरी योजना तैयार करने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि नया सेंट्रल हॉल बहुउद्देशीय होगा. इसमें महापुरुषों के थ्री-डी चित्र, राजस्थान की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व की पेंटिंग्स लगाई जाएंगी. सत्र के दौरान यह स्थान विधायकों, विभागीय अधिकारियों और अतिथियों की बातचीत और जलपान के लिए उपयोग होगा.
देवनानी ने विधानसभा सचिवालय और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ हॉल की रूपरेखा पर चर्चा की. बैठक में उन्होंने विधानसभा भवन के पंचम तल पर ऑडिटोरियम निर्माण शुरू करने के आदेश भी दिए. अधिकारियों की ओर से दिए नक्शे और अनुमानित लागत की समीक्षा की गई. देवनानी ने साफ कहा कि यह ऑडिटोरियम अधिकतम एक साल में बन जाना चाहिए.
यह ऑडिटोरियम युवा संसद, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की कार्यशालाओं, सेमिनारों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलनों के लिए इस्तेमाल होगा. उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यदि विधान परिषद का गठन होता है, तो यह ऑडिटोरियम वहां भी काम आएगा.
देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा का भवन देश के सबसे आधुनिक परिसरों में से एक है. इसके बाहरी हिस्से में झरोखे, छतरियां, कमानी, बारादरी और मेहराब जैसी पारंपरिक स्थापत्य शैली दिखती है. अंदरूनी दीवारों और छतों पर जयपुर, शेखावाटी, मारवाड़ और मेवाड़ की कलाओं की झलक मिलती है.
उन्होंने निर्देश दिया कि इस ऐतिहासिक धरोहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए सफाई और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था कम खर्च में की जाए. इस बैठक में विधानसभा और पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
पढ़ें ये खबरें
- 06 February 2026 Panchang : फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि आज, जानिए 6 फरवरी का शुभ और अशुभ काल …
- Bihar Morning News: बिहार विधानसभा सत्र का चौथा दिन आज, बजट पर अपनी बात रखेंगे तेजस्वी, पटना में बागवानी महोत्सव का शुभारंभ, TRE-4 भर्ती परीक्षा बहाली मांग को लेकर प्रदर्शन, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- 06 February 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को किसी पुराने दोस्त से बात करके अच्छा लगेगा, जानिए अपना राशिफल …
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 6 February: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- आज का इतिहास: स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि आज, एलिजाबेथ द्वितीय बनीं थी ब्रिटेन की रानी, जानें देश-दुनिया से जुड़ी बड़ी घटनाएं…

