Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में अब संसद की तर्ज पर एक सेंट्रल हॉल बनाया जाएगा. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अधिकारियों को इसके लिए उपयुक्त स्थान और पूरी योजना तैयार करने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि नया सेंट्रल हॉल बहुउद्देशीय होगा. इसमें महापुरुषों के थ्री-डी चित्र, राजस्थान की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व की पेंटिंग्स लगाई जाएंगी. सत्र के दौरान यह स्थान विधायकों, विभागीय अधिकारियों और अतिथियों की बातचीत और जलपान के लिए उपयोग होगा.
देवनानी ने विधानसभा सचिवालय और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ हॉल की रूपरेखा पर चर्चा की. बैठक में उन्होंने विधानसभा भवन के पंचम तल पर ऑडिटोरियम निर्माण शुरू करने के आदेश भी दिए. अधिकारियों की ओर से दिए नक्शे और अनुमानित लागत की समीक्षा की गई. देवनानी ने साफ कहा कि यह ऑडिटोरियम अधिकतम एक साल में बन जाना चाहिए.
यह ऑडिटोरियम युवा संसद, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की कार्यशालाओं, सेमिनारों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलनों के लिए इस्तेमाल होगा. उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यदि विधान परिषद का गठन होता है, तो यह ऑडिटोरियम वहां भी काम आएगा.
देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा का भवन देश के सबसे आधुनिक परिसरों में से एक है. इसके बाहरी हिस्से में झरोखे, छतरियां, कमानी, बारादरी और मेहराब जैसी पारंपरिक स्थापत्य शैली दिखती है. अंदरूनी दीवारों और छतों पर जयपुर, शेखावाटी, मारवाड़ और मेवाड़ की कलाओं की झलक मिलती है.
उन्होंने निर्देश दिया कि इस ऐतिहासिक धरोहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए सफाई और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था कम खर्च में की जाए. इस बैठक में विधानसभा और पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
