चंडीगढ़। बोर्ड की परीक्षा के पहले बोर्ड एग्जाम में आने वाले प्रश्नों को लेकर कुछ बदलाव किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रश्न पत्रों में कुछ बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार 8वीं, 10वीं और 12वीं क्लास की वार्षिक परीक्षा में बड़े बदलाव लागू किए गए हैं। इसे लेकर सभी जिला शिक्षा अफसरों को पत्र जारी किया गया है। जारी बदलाव के अनुसार ही अब प्रश्नपत्र बनाए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार इसमें कहा गया है कि प्रशन पत्र में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रशनों की संख्या 40 फीसदी से कम कर 25 फीसदी कर दी गई है। इसके साथ ही पहले प्रशन पत्र में 100 फीसदी प्रशन पाठ्य पुस्तक के अभ्यासों से डाले जाते थे, लेकिन अब कम से कम 25 फीसदी प्रशन पाठ्य पुस्तक की सब्जेक्ट मैटर से भाव अभ्यासों के अलावा पाठ से डालना होगा। इसके अलावा अन्य 75 फीसदी प्रशन पाठ्य पुस्तक के अभ्यासों के प्रशन बैंक से डाले जाएंगे।

वहीं प्रशन पत्र के Difficulty Level में भी बदलाव किए गए हैं। इसके चलते सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को इन हिदायतों के अनुसार ही परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहा गया है, जिससे छात्रों को आसानी हो।
- श्रमिकों के बच्चे भी भरेंगे सपनों को उड़ान… CM रेखा गुप्ता ने सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की 12.40 करोड़ की शिक्षा सहायता
- रोहतास में आशा कार्यकर्ताओं ने सीएस कार्यालय का किया घेराव, वेतन भुगतान सहित कई मांगें
- ‘लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करें…’, CM धामी ने विद्युत वितरण लॉस को न्यूनतम करने के दिए निर्देश, कहा- मार्च तक सारे कार्य पूर्ण कर ले
- फर्जी कंपनी में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: डायरेक्टर ऋषिकेश राय नोएडा से गिरफ्तार, 2062 करोड़ का लेनदेन; UAE में मुख्य आरोपी
- कुपोषण के खिलाफ जिला प्रशासन लड़ेगा जंग, 2 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों में 85 हजार बच्चों के सेहत की होगी जांच


