चंडीगढ़। बोर्ड की परीक्षा के पहले बोर्ड एग्जाम में आने वाले प्रश्नों को लेकर कुछ बदलाव किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रश्न पत्रों में कुछ बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार 8वीं, 10वीं और 12वीं क्लास की वार्षिक परीक्षा में बड़े बदलाव लागू किए गए हैं। इसे लेकर सभी जिला शिक्षा अफसरों को पत्र जारी किया गया है। जारी बदलाव के अनुसार ही अब प्रश्नपत्र बनाए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार इसमें कहा गया है कि प्रशन पत्र में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रशनों की संख्या 40 फीसदी से कम कर 25 फीसदी कर दी गई है। इसके साथ ही पहले प्रशन पत्र में 100 फीसदी प्रशन पाठ्य पुस्तक के अभ्यासों से डाले जाते थे, लेकिन अब कम से कम 25 फीसदी प्रशन पाठ्य पुस्तक की सब्जेक्ट मैटर से भाव अभ्यासों के अलावा पाठ से डालना होगा। इसके अलावा अन्य 75 फीसदी प्रशन पाठ्य पुस्तक के अभ्यासों के प्रशन बैंक से डाले जाएंगे।

वहीं प्रशन पत्र के Difficulty Level में भी बदलाव किए गए हैं। इसके चलते सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को इन हिदायतों के अनुसार ही परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहा गया है, जिससे छात्रों को आसानी हो।
- पंजाब नेशनल बैंक में चोरी: छिंदवाड़ा में बीती रात चोरों ने बोला धावा, जांच में जुटी पुलिस
- तेलंगाना CM को उनके 57वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, बिरला और नायडू समेत कई नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- MP में अब नहीं बना पाएंगे बहुमंजिला इमारत! सरकार ने रख दी ऐसी शर्त, जानकर रह जाएंगे हैरान
- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम बहनों ने उतारी श्रीराम की आरती, कहा- ‘हमारे पूर्वज एक’

