Rajasthan News: राजस्थान में 10 दिसंबर को पहली बार प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 को आयोजित होने जा रहा है. जयपुर के JECC में होने वाला यह कार्यक्रम दुनियाभर में बसे प्रवासी राजस्थानियों को राज्य की विकास यात्रा, निवेश संभावनाओं और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का बड़ा प्रयास है. पूरा आयोजन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में होने जा रहा है.

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संबोधन से होगी. मंच पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहेंगे. इसी सत्र में ‘प्रगति पथ’ प्रदर्शनी दिखाई जाएगी, जिसमें वर्तमान सरकार के कार्यकाल की प्रमुख विकास यात्राओं को एक साथ पेश किया जाएगा.
इस आयोजन में देश के बड़े उद्योगपतियों और कॉर्पोरेट लीडर्स की उपस्थिति इसे और महत्वपूर्ण बनाती है. अनिल अग्रवाल (वेदांता), अजय पीरामल (पीरामल ग्रुप) और प्रवीर सिन्हा (सीईओ और एमडी, टाटा पावर) जैसे नाम यहां निवेश माहौल, औद्योगिक सुधार और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार रखेंगे.
कार्यक्रम के दौरान एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडब्रेकिंग रिपोर्ट भी पेश किए जाने की संभावना है. यदि ऐसा होता है, तो राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के बाद धरातल पर उतरी परियोजनाओं का कुल मूल्य करीब आठ लाख करोड़ रुपये पहुंच जाएगा. इसी मौके पर Commitment in Action कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी तय है.
रिन्यूएबल एनर्जी, पर्यटन, शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, जल संसाधन और खनन पर चर्चा होगी. कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल सुबह 11 बजे उद्घाटन से शुरू होगा. एक ओपन हाउस/राउंडटेबल सत्र रखा गया है जहां प्रवासी राजस्थानियों और सरकार के बीच सीधी बातचीत होगी. वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रवासी राजस्थानियों को ‘प्रवासी राजस्थानी सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा.
कार्यक्रम का समापन राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के संबोधन से होगा. इसके बाद घूमर, कालबेलिया और आधुनिक फ्यूजन प्रस्तुतियां भी होंगी.
पढ़ें ये खबरें
- कुदरत पर जहर का वार… लखीमपुर में एक साथ 25 गिद्धों की मौत, जांच के लिए विसरा भेजा
- कुएं के भीतर बोरी में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी: चेहरा कुचला और पत्थरों से बांधकर फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस
- दोस्ती के नाम पर दरिंदगी: शैंपू-तेल देने के बहाने होटल बुलाकर युवक के साथ कुकर्म, Video बनाकर पैसों के लिए किया ब्लैकमेल
- KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने कोलकाता के मुंह से छिनी जीत, रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से दी शिकस्त, मुकुल चौधरी ने खेली नाबाद 54 रन की मैच-विनिंग पारी
- सीएम योगी के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, आपदा प्रभावित जनपदों का जाना हाल, प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत पहुंचाने के दिए निर्देश
