चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजान मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने लोगों से अपील की कि जिला परिषद और ब्लाक समिति चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को अधिक से अधिक वोट देकर विजषी बनाएं, ताकि सरकार को और अधिक समर्थन मिले, जिससे सरकार की ओर से पंजाब की तरक्की और लोगों की भलाई के लिए और अधिक जोर-शोर से काम किया आएगा।
बरसट ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से राज्य की तरक्की और विकास के लिए जो ऐतिहासिक फैसले लिए गए है, उनसे लोग बेहद खुश है। आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा से ही लोगों की भलाई और तरक्की के लिए काम करती आई हैं, जिसके चलते लोग आप सरकार को बेहद पसंद कर रहे हैं। सरकार की ओर से शहरों के साथ-साथ गांवों के विकास के लिए भी विशेष स्तर पर कार्य किए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा प्रदान करने के लिए विशेष कार्य किये जा रहे हैं। नौजवानों को खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं और गांवों में खेल मैदान भी बनाए जा रहे हैं।

इसी के साथ ही 16,209 करोड़ रुपए की लागत से 44,920 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया है, जिसमें से 19,373 किलोमीटर लंबाई वाली ग्रामीण लिंक सड़कों का निर्माण आरंभ हो चुका है। यह ऐतिहासिक प्रोजेक्ट राज्य की आर्थिक तस्वीर बदल देगा।
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- इलाज में देरी न हो इसलिए मरा हुआ सांप लेकर सदर अस्पताल पहुंचे लोग, सटीक इलाज से बची अधिवक्ता की पत्नी की जान
- नासिक में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 बच्चों सहित 9 की मौत
- दिग्विजय सिंह ने CM डॉ. मोहन को लिखा पत्र: MP में TET नियम पर दोबारा विचार करने की मांग, दो लाख से ज्यादा शिक्षकों में बढ़ी चिंता
- दसवीं-बारहवीं बोर्ड की पढ़ाई हुई महंगीः माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नई प्रवेश नीति जारी की
- मोतिहारी शराब कांड, मौत के साये में संजीवनी की तलाश, प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप और सघन सर्वे शुरू

