Rajasthan News: ब्यावर। राजस्थान के ब्यावर जिले का एक युवक रूस में नौकरी के नाम पर भेजे जाने के बाद यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में फंस गया है। युवक करीब एक महीने से लापता है। परिजनों का दावा है कि ब्यावर के युवक समेत लगभग 34 भारतीय वहां युद्ध प्रभावित इलाके में फंसे हुए हैं।

नाई कला कुंडाल गांव निवासी गोकुल सिंह 13 सितंबर को कमाने के लिए रूस रवाना हुआ था। शुरुआती दिनों में वह रूस में काम कर रहा था और परिवार से नियमित संपर्क में था। परिजनों के अनुसार, गोकुल से आखिरी बार 8 नवंबर को बात हुई थी। उसने वीडियो कॉल पर बच्चों से बात की और खुद को सुरक्षित बताया। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है।
गोकुल से संपर्क टूटने के बाद परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। मां हाजी देवी की तबीयत भी बिगड़ गई है और उनका घर पर ही इलाज चल रहा है। गोकुल की पत्नी ने बताया कि आखिरी बातचीत के दौरान उसने बच्चों और परिवार का ध्यान रखने की बात कही और रोते हुए फोन काट दिया। इसके बाद दोबारा संपर्क नहीं हो सका।
परिजनों के अनुसार, गोकुल को रूस में टाइल्स फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर विदेश भेजा गया था। इसके लिए परिवार ने कर्ज लेकर पैसों की व्यवस्था की, जिससे अब आर्थिक संकट भी गहरा गया है।
परिवार का आरोप है कि गोकुल को रूस में बंगला और 10 बीघा जमीन देने का लालच देकर यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र में पहुंचा दिया गया। जसवंत नामक व्यक्ति ने 13 नवंबर को परिजनों को जानकारी दी थी कि गोकुल को धोखे से युद्ध प्रभावित इलाके में भेज दिया गया है।
परिजनों का कहना है कि एजेंट के अनुसार वहां करीब 34 भारतीय फंसे हुए हैं, जिनमें गोकुल भी शामिल है। मां, पत्नी और भाई बालू सिंह समेत पूरा परिवार उसकी सकुशल वापसी की गुहार लगा रहा है और सरकार से मदद की मांग कर रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- कुदरत पर जहर का वार… लखीमपुर में एक साथ 25 गिद्धों की मौत, जांच के लिए विसरा भेजा
- कुएं के भीतर बोरी में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी: चेहरा कुचला और पत्थरों से बांधकर फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस
- दोस्ती के नाम पर दरिंदगी: शैंपू-तेल देने के बहाने होटल बुलाकर युवक के साथ कुकर्म, Video बनाकर पैसों के लिए किया ब्लैकमेल
- KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने कोलकाता के मुंह से छिनी जीत, रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से दी शिकस्त, मुकुल चौधरी ने खेली नाबाद 54 रन की मैच-विनिंग पारी
- सीएम योगी के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, आपदा प्रभावित जनपदों का जाना हाल, प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत पहुंचाने के दिए निर्देश
