चंडीगढ़। 8 साल की बच्ची के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने के दोषी को पॉक्सो की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 30 साल की सजा सुनाई है। पॉक्सो में 30 साल की सजा का यह पहला आदेश है। गवाहों के बयान, डीएनए मैच होने की रिपोर्ट व अन्य सबूतों पर दोषी मुकेश उर्फ दाड़ी निवासी मौलीजागरों को सजा सुनाई गई। सजा सुनाने के समय दोषी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी।
कोर्ट ने आदेशों में कहा कि पीड़िता की आयु और अपराध को देखकर नरमी की आवश्यकता नहीं है। ऐसी घिनौनी हरकतें करने वालों को सबक मिलना चाहिए। शिकायत में महिला ने बताया था कि बच्ची के साथ युक्क ने रेप किया है। पुलिस ने 11 नवंबर 2023 को आरोपी मुकेश पर केस दर्ज किया। मजिस्ट्रेट को बच्ची ने बताया था कि वह सहेली के साथ घर से बाहर खेलने गई थी। घर से थोड़ी दूर रहने वाला लड़का आया और उसे 100 रुपए देकर दुकान से माचिस लाने के लिए कहा। वह दुकान से माचिस लेकर आई तो युवक उसे बहाने से अपने घर ले गया और फिर गलत काम किया।

पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और 15 गवाह बनाए थे। कोर्ट ने आदेशों में लिखा कि यौन अपराध से संबंधित मामलों पर विचार करते समय कोर्ट को ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों या महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की घटनाएं समाज में हमेशा एक बच्चे या एक महिला के जीवन और अंग को शामिल करती हैं।
- CG में भीषण हिट एंड रन : तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक कर रहे 3 लाेगाें को रौंदा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
- Bastar News Update : गीदम वेयरहाउस कांड के बाद सख्ती, मिलर्स पर गिरी गाज… 200 करोड़ का अस्पताल, लेकिन दस्तावेज गायब, लाइसेंस पर संकट… मेकाज ब्लड बैंक में संकट, डोनर की तलाश में भटकते मरीज… तेज साइलेंसर पर कार्रवाई, ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस सख्त…
- नेतन्याहू से बंद कमरे में हुई ट्रंप की मीटिंग, ईरान पर क्या बनी सीक्रेट रणनीति? डील या फिर ‘मिडनाइट हैमर’ पार्ट-2
- रिटायरमेंट से एक दिन पहले लापता हुए शख्स का 7 महीने बाद भी नहीं लगा कोई सुराग, हाईकोर्ट ने ढूंढकर पेश करने के दिए निर्देश, जबलपुर SP-अधरताल पुलिस को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
- Durg-Bhilai News Update: संभाग स्तरीय रोजगार मेला 14-15 को… प्रधानमंत्री आवास योजना की लाटरी कल… भिलाई निगम के जोन-5 में ड्रोन से संपत्तियों का सर्वे शुरू… 18 फरवरी से हर बुधवार को कलेक्टर जनदर्शन… डिलीवरी के बाद बच्ची की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप… जेल में निरुद्ध पूर्व महिला प्रधान आरक्षक ने दिया बेटे को जन्म…


