चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिला परिषद व ब्लाक समिति चुनावों में 70 प्रतिशत सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भगवंत मान सरकार के कामों पर अपनी मोहर लगा दी है। पंजाब में सरकार विरोधी कोई लहर देखने को नहीं मिली है क्योंकि ‘आप’ सरकार के 4 वर्ष बीतने के बाद यह चुनाव हुए हैं।
उन्होंने कहा कि 319 सीटें विपक्ष ने ऐसी जीती हैं जहां हार-जीत का अंतर मात्र 100 वोटें थी। कांग्रेस ने कुछ सीटें तो 3-3 वोटों के अंतर से जीती हैं। अगर हेराफेरी हुई होती तो ये सीटें आम आदमी पार्टी जीत सकती थी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस तथा अकाली दल द्वारा ‘आप’ सरकार पर हेराफेरी से चुनाव जीतने के लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अगर हेराफेरी हुई होती तो पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हलके में कांग्रेस की जीत न होती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन चुनावों में अकाली दल तीसरे स्थान पर रहा है। जिन सीटों पर हम मामूली अंतर से हारे हैं वहां हम अपनी कमियों को ढूंढ़ेंगे और दूर करेंगे। जहां विपक्ष जीतता है वहां चुनाव सही होते हैं जहां हारता है वहां गलत। उन्होंने कहा कि उनके पैतृक गांव सतोज में भाजपा को मात्र एक वोट पड़ी है।
- Rajasthan News: राजस्थान से पहली बार दलित को कमान, विनोद जाखड़ NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
- किशनगंज में चूल्हे की चिंगारी बनी काल, 6 घर जलकर राख, लाखों का नुकसान और बेजुबान मवेशियों की मौत
- नक्सलवाद की प्रतीकों पर वार, सुरक्षा बलों ने गढ़चिरौली में 44 नक्सली स्मारक किया ध्वस्त
- छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आ सकता है धर्मांतरण विधेयक: डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- सरकार इस विषय पर गंभीरता से कर रही है विचार
- CM योगी ने 2.51 लाख किसानों और उनके परिवार के लोगों के खाते में ट्रांसफर किए 460 करोड़, कहा- किसान समाज की रीढ़ है और…


