चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिला परिषद व ब्लाक समिति चुनावों में 70 प्रतिशत सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भगवंत मान सरकार के कामों पर अपनी मोहर लगा दी है। पंजाब में सरकार विरोधी कोई लहर देखने को नहीं मिली है क्योंकि ‘आप’ सरकार के 4 वर्ष बीतने के बाद यह चुनाव हुए हैं।
उन्होंने कहा कि 319 सीटें विपक्ष ने ऐसी जीती हैं जहां हार-जीत का अंतर मात्र 100 वोटें थी। कांग्रेस ने कुछ सीटें तो 3-3 वोटों के अंतर से जीती हैं। अगर हेराफेरी हुई होती तो ये सीटें आम आदमी पार्टी जीत सकती थी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस तथा अकाली दल द्वारा ‘आप’ सरकार पर हेराफेरी से चुनाव जीतने के लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अगर हेराफेरी हुई होती तो पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हलके में कांग्रेस की जीत न होती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन चुनावों में अकाली दल तीसरे स्थान पर रहा है। जिन सीटों पर हम मामूली अंतर से हारे हैं वहां हम अपनी कमियों को ढूंढ़ेंगे और दूर करेंगे। जहां विपक्ष जीतता है वहां चुनाव सही होते हैं जहां हारता है वहां गलत। उन्होंने कहा कि उनके पैतृक गांव सतोज में भाजपा को मात्र एक वोट पड़ी है।
- Diwali : दिवाली की रात तुलसी, शमी और आंवले के नीचे जलाएं तीन दीपक, मां लक्ष्मी की कृपा के लिए जानें एक घंटे का शुभ मुहूर्त
- 5100 लीटर दूध से हुआ गजलक्ष्मी माता का अभिषेक, नोटों से सजा मंदिर; स्थिर लक्ष्मी की कामना लेकर उमड़े हजारों भक्त
- हरियाणा में डेंगू का बढ़ा खतरा: 3 महीने में 800 नए मरीज मिले, पंचकूला बना प्रदेश का हॉटस्पॉट
- AICC महासचिव वेणुगोपाल ने दी चेतावनी, कहा- CEC के पद से हटाने तक जारी रहेगा कांग्रेस नेतृत्व वाला आंदोलन
- कमर से ऊपर गोली क्यों मारी? मनेर एनकाउंटर में मारे गए युवकों के घर पहुंचे पप्पू यादव ने उठाए सवाल

