Rajasthan News: मादक पदार्थ तस्करी के मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे नाइजीरियन को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप जयपुर ने बताया कि स्थायी वारंटी आरोपी चुकुवामा जोसेफ की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी।

डीआईजी परिस देशमुख के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक राजबीर सिंह के नेतृत्व में टीम को मुंबई रवाना किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। एडीजी एसओजी ने वर्ष 2018 में मामला दर्ज किया था, जिसमें एनडीपीएस एक्ट में 10 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था।
चालान न्यायालय में पेश होने के बाद उसे जमानत मिली, लेकिन इसके बाद फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी किया था और वह बीते दो वर्षों से फरार था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चुकुवामा जोसेफ आकेली उर्फ जैक्सन जोसेफ निवासी दक्षिणी नाइजीरिया, हाल गोरेगांव (पूर्व), मुंबई के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पढ़ें ये खबरें
- CG CRIME: स्कूटी से जा रही महिला पर सरेराह चाकू से हमला, गले में वार कर बाइक सवार हुए फरार, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
- Bihar Top News 05 february 2026: नीतीश-तेजस्वी आमने-सामने, एक करोड़ की ठगी, किशोरी ने लगाई फांसी, जन सुराज पहुंची SC, विधानसभा में गरमाया माहौल, अग्निकांड में 12 घर जले, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर CM धामी का फोकस, कहा- भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किया जाए और…
- ऑपरेशन में लापरवाही: डॉक्टर की गलती ने महिला को बनाया अपाहिज, अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता
- Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में फिर उठी स्टेट हाईवे टोल खत्म करने की मांग, विधायक ने बताया बीमारी

