Rajasthan News: मादक पदार्थ तस्करी के मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे नाइजीरियन को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप जयपुर ने बताया कि स्थायी वारंटी आरोपी चुकुवामा जोसेफ की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी।

डीआईजी परिस देशमुख के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक राजबीर सिंह के नेतृत्व में टीम को मुंबई रवाना किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। एडीजी एसओजी ने वर्ष 2018 में मामला दर्ज किया था, जिसमें एनडीपीएस एक्ट में 10 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था।
चालान न्यायालय में पेश होने के बाद उसे जमानत मिली, लेकिन इसके बाद फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी किया था और वह बीते दो वर्षों से फरार था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चुकुवामा जोसेफ आकेली उर्फ जैक्सन जोसेफ निवासी दक्षिणी नाइजीरिया, हाल गोरेगांव (पूर्व), मुंबई के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पढ़ें ये खबरें
- IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, श्रीलंका के सामने वापसी की चुनौती, जानिए कब से शुरू होगा दूसरा टेस्ट मैच?
- उफनती नदी के बीच स्कूल की राह, एक-दूसरे का हाथ थाम नदी पार कर रहीं छात्राएं
- रफ्तार और रोजगार का नया मॉडल: काशी के नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से खुलेगा समृद्धि का रास्ता; मोदी सरकार के इस मास्टरस्ट्रोक ने बढ़ाई विकास की स्पीड
- मोबाइल रिचार्ज फिर होगा महंगा? Jio और Airtel बढ़ा सकते हैं दाम
- कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को कहा शंकर का अवतार, कांग्रेस नेता ने वीडियो पोस्ट कर दी गाली
