चंडीगढ़। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और सत्ताधारी पार्टी पर गैंगस्टरों के चुनावी इस्तेमाल से जुड़े गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जाखड़ ने कहा कि एक गैंगस्टर ने इंटरव्यू में आरोप लगाया कि जिला परिषद चुनाव के दौरान उसे असम से पंजाब लाकर मतदाताओं को धमकाने और मुख्यमंत्री से फोन पर बात करवाने का इस्तेमाल किया गया।
भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि राजनीति में गैंगस्टरों का प्रवेश लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का न डर रह गया है और न सम्मान, जिससे पुलिस की विश्वसनीयता भी प्रभावित हुई है। जाखड़ ने मीडिया से अपील की कि गैंगस्टरों को मंच न दिया जाए और युवाओं से कहा कि वे ऐसे तत्वों को आदर्श न बनाएं। नए ग्रामीण रोजगार कानून पर जाखड़ ने पंजाब सरकार की गरीबों के प्रति उदासीनता और भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि पुराने कानून के तहत प्रति परिवार औसतन केवल 26.25 दिन रोजगार दिया गया, जबकि नए कानून से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी और गरीबों को रोजगार का कानूनी अधिकार मिलेगा।
- ‘जिसने आरोप लगाया वो खुद हिस्ट्रीशीटर…’, यौन शोषण के आरोप में दर्ज केस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- हम योगी आदित्यनाथ थोड़ी जो केस हटवा लेंगे
- भभुआ नगर परिषद की बैठक में भारी हंगामा, सफाई और लाइट को लेकर पार्षदों ने EO को घेरा, सांसद बोले- मिलकर करें विकास
- अय्याशी के लिए मां ने कराई बेटी की हत्या: अवैध संबंध में रोड़ा बनी 9 साल की मासूम, प्रेमी संग मिलकर दी दर्दनाक मौत
- पंजाब : इस्पात क्षेत्र में होगा ₹1,500 करोड़ का निवेश, मंत्री संजीव अरोड़ा ने की JSW Group के चेयरमैन सज्जन जिंदल से मुलाकत
- अब हर रोज खुलेगा लाल किला: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जारी किया आदेश, ASI ने लिया फैसला

