चंडीगढ़। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और सत्ताधारी पार्टी पर गैंगस्टरों के चुनावी इस्तेमाल से जुड़े गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जाखड़ ने कहा कि एक गैंगस्टर ने इंटरव्यू में आरोप लगाया कि जिला परिषद चुनाव के दौरान उसे असम से पंजाब लाकर मतदाताओं को धमकाने और मुख्यमंत्री से फोन पर बात करवाने का इस्तेमाल किया गया।
भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि राजनीति में गैंगस्टरों का प्रवेश लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का न डर रह गया है और न सम्मान, जिससे पुलिस की विश्वसनीयता भी प्रभावित हुई है। जाखड़ ने मीडिया से अपील की कि गैंगस्टरों को मंच न दिया जाए और युवाओं से कहा कि वे ऐसे तत्वों को आदर्श न बनाएं। नए ग्रामीण रोजगार कानून पर जाखड़ ने पंजाब सरकार की गरीबों के प्रति उदासीनता और भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि पुराने कानून के तहत प्रति परिवार औसतन केवल 26.25 दिन रोजगार दिया गया, जबकि नए कानून से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी और गरीबों को रोजगार का कानूनी अधिकार मिलेगा।
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
