चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य पंजाब के नौजवानों को नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। वह आज युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिनी बसों के परमिट वितरित करने के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह नहीं चाहते कि पंजाब के युवा रोजगार के लिए कनाडा या अमरीका पलायन करें, इसलिए सरकार प्रदेश में ही रोजगार के अवसर सृजित कर रही है।
मुख्यमंत्री मान ने पूर्व सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बादलों की सरकार के दौरान राजा ही व्यापारी बन गया था। उन्होंने कहा कि जब शासक स्वयं व्यापार करने लगे तो जनता भिखारी बन जाती है। पूर्व सरकारों ने चुनावों को हाईजैक किया और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अधिकांश रूट व बसें अपने कब्जे में ले लीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार रिश्तेदारों को नौकरियां देने की राजनीति नहीं करती। यदि सरकार ऐसा करेगी तो उसका हश्र भी अन्य पार्टियों जैसा होगा।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने के लिए सरकार 1311 नई बसें जल्द सड़कों पर उतारेगी, जिससे रोजगार भी बढ़ेगा और सरकार को राजस्व भी प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार जालंधर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा और संगरूर सहित कई शहरों के बस अड्डों को आधुनिक बना रही है।
इन बस अड्डों पर वेटिंग रूम, पेयजल, मैडीकल सुविधाएं और शौचालय उपलब्ध होंगे। साथ ही ऑनलाइन टिकटिंग और टिकट मशीनें भी लगाई जाएंगी। बड़े शहरों में 2-2 बस अड्डे बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।
- Bihar Weather Report: बिहार में अभी से झुलसाने लगी गर्मी, हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी
- MP Morning News: लाडली बहनों को मिलेगा सौगात, आष्टा में सीएम का रोड शो, 17 अप्रैल को कांग्रेस की बड़ी बैठक, NDA-NA और CDS परीक्षा आज, भोपाल और नीमच के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल
- Bilaspur News Update : महिला वकील से ठगी, LTT-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध रेत खनन रोकने गई वन टीम पर हमला, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की सजा, सूने मकान में चोरी
- Morning News Brief: पीएम मोदी और राहुल की मुलाकात; आशा भोसले को हार्ट अटैक; पीएम मोदी ने ममता से 15 साल का हिसाब मांगा
- 12 April History : प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म… अंतरिक्ष में पहले इंसान ने रखा कदम… पढ़ें और भी घटनाएं

