एक तरफ जहां मनरेगा के स्थान पर ‘विकसित भारत- जी राम जी विधेयक’ लाए जाने के खिलाफ विपक्ष है. वहीं विपक्ष के प्रदर्शनों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार जनवरी के दूसरे सप्ताह में इस मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करेगी।
मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ‘मनरेगा’ योजना में बदलाव करके गरीबों की आजीविका को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है… इस मनमानी के खिलाफ पंजाबियों की आवाज उठाने के लिए जनवरी के दूसरे सप्ताह में पंजाब विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाया जाएगा।’’
विपक्ष के जोरदार विरोध के बावजूद संसद ने बृहस्पतिवार को ‘विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी ‘वीबी–जी राम जी’ विधेयक पारित कर दिया। यह विधेयक 20 वर्ष पुराने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का स्थान लेगा और इसमें प्रति वर्ष 125 दिनों के ग्रामीण मजदूरी रोजगार की गारंटी दी गई है।

लोकसभा में ‘वीबी-जी राम जी’ विधेयक के पारित होने के कुछ घंटों बाद ही इसे बृहस्पतिवार देर रात राज्यसभा ने भी ध्वनि मत से पारित कर दिया। इस दौरान विपक्ष ने मौजूदा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने को लेकर कड़ा विरोध जताया और केंद्र सरकार पर राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालने का आरोप लगाया।
- ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देने वाले को मिलेगा बम्पर ईनाम, ट्रंप ने किया 20 मिलियन डॉलर का ऐलान
- आपने देखा अयोध्या का यह अलौकिक रूप? 30 लाख दीयों के महा-रिकॉर्ड से चमकी रामनगरी, दिखा त्रेतायुग जैसा भव्य नज़ारा
- आवारा कुत्तों का खूनी आतंक! दो मासूमों को झुंड ने घेरा, बुरी तरह नोचा; ग्रामीणों ने ऐसे बचाई जान
- दीपावली की भीड़ के बीच बड़ी उठाईगिरी: ज्वेलरी दुकान से 90 लाख का सोना लेकर फरार हुई महिला, CCTV में कैद हुई वारदात
- Poland Firing: पोलैंड के क्राको में बाजार में अंधाधुंध गोलीबारी, 5 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा घायल, हमलावर गिरफ्तार

