समाना। ट्रैक्टर सवार द्वारा पुलिस नाकाबंदी के दौरान ट्रैक्टर रोकने की बजाय ड्यूटी अधिकारी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करने व ट्रैक्टर भगाकर फरार होने के एक मामले में सिटी पुलिस ने सिमरनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है जबकि चालक गांव में पहुंचकर स्टार्ट ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
सिटी पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर विनरप्रीत सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के अनुसार वह पुलिस पार्टी समेत गश्त दौरान अग्रसेन चौक में मौजूद थे और वाहनों की चैकिंग की जा रही थी।
इस दौरान समाना साइड से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया जिसे नाकाबंदी पर मौजूद हैड कांस्टेबल जगदीश कुमार ने रुकने का इशारा किया परंतु चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका। नाकाबंदी पर मौजूद सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने भी जब चालक को ट्रैक्टर रोकने का इशारा किया तो आरोपी चालक जान से मारने की नीयत से उस पर अपना ट्रैक्टर चढ़ाने लगा परंतु सब इंस्पैक्टर ने छलांग मारकर अपनी जान बचाई और आरोपी तेज रफ्तार ट्रैक्टर को भगा ले गया।

इसके बाद राहगीर के मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर उसका पीछा किया गया तो आरोपी गांव लालगढ़ में नई बन रही एक कोठी के पास अपना ट्रैक्टर स्टार्ट हालत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। अधिकारी के अनुसार पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है परंतु वह अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
- इंदौर पहुंचे दिग्विजय सिंहः सज्जन वर्मा की पत्नी को दी श्रद्धांजलि, बोले- भ्रष्टाचार को दबाने के लिए युद्ध
- Udan Yatri Cafe Jaipur: हवाई यात्रियों की मौज: अब एयरपोर्ट पर सिर्फ ₹10 में मिलेगा नाश्ता, जयपुर में शुरू हुआ उड़ान कैफे
- UP PCS-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, डिप्टी कलेक्टर, DSP, असिस्टेंट कमिश्नर पदों पर चयन, नेहा पांचाल ने किया टॉप
- मामूली विवाद में युवक की निर्मम हत्या: पेट और छाती में गुप्ती से किए कई वार; इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
- CG Morning News : CM साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का छठवां दिन… महापौर मीनल चौबे अपने कार्यकाल का दूसरा बजट करेंगी पेश… अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन 1 अप्रैल तक
