समाना। ट्रैक्टर सवार द्वारा पुलिस नाकाबंदी के दौरान ट्रैक्टर रोकने की बजाय ड्यूटी अधिकारी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करने व ट्रैक्टर भगाकर फरार होने के एक मामले में सिटी पुलिस ने सिमरनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है जबकि चालक गांव में पहुंचकर स्टार्ट ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
सिटी पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर विनरप्रीत सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के अनुसार वह पुलिस पार्टी समेत गश्त दौरान अग्रसेन चौक में मौजूद थे और वाहनों की चैकिंग की जा रही थी।
इस दौरान समाना साइड से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया जिसे नाकाबंदी पर मौजूद हैड कांस्टेबल जगदीश कुमार ने रुकने का इशारा किया परंतु चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका। नाकाबंदी पर मौजूद सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने भी जब चालक को ट्रैक्टर रोकने का इशारा किया तो आरोपी चालक जान से मारने की नीयत से उस पर अपना ट्रैक्टर चढ़ाने लगा परंतु सब इंस्पैक्टर ने छलांग मारकर अपनी जान बचाई और आरोपी तेज रफ्तार ट्रैक्टर को भगा ले गया।

इसके बाद राहगीर के मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर उसका पीछा किया गया तो आरोपी गांव लालगढ़ में नई बन रही एक कोठी के पास अपना ट्रैक्टर स्टार्ट हालत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। अधिकारी के अनुसार पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है परंतु वह अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
