Rajasthan News: नावा सिटी में प्रस्तावित उप जिला चिकित्सालय भवन को लेकर जनभावनाएं लगातार तेज होती जा रही हैं। ग्राम पंचायत गोविंदी ग्राम राजास में जिला कलेक्टर की ओर से किए गए भूमि आवंटन के विरोध में अब सर्व समाज एकजुट हो गया है।

आमजन का कहना है कि उप जिला चिकित्सालय जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा शहर की सीमा में, सुगम व सुलभ स्थान पर ही स्थापित होनी चाहिए, ताकि मरीजों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। इसी मांग को लेकर सोमवार को प्रातः 11:15 बजे सर्व समाज की ओर से मुख्यमंत्री महोदय के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी में किए गए भूमि आवंटन को निरस्त कर नावा सिटी की सीमा में ही उप जिला चिकित्सालय भवन के लिए उपयुक्त भूमि आवंटित कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभकरने की मांग की जाएगी।
इस जनहितकारी मांग के समर्थन में व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, युवाओं व आम नागरिकों सहित सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। वक्ताओं का कहना है कि उप जिला चिकित्सालय का शहर से बाहर निर्माण होने पर आमजन, विशेषकर मरीजों व उनके परिजनों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ेगी, जबकि शहर में निर्माण से सभी को सुविधा मिलेगी और नावा के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। सर्व समाज ने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली अग्निकांड: 9 लोगों की दर्दनाक मौत पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिवार को दो लाख रुपये के मुआवजे का किया एलान
- DMF फंड से बन रहा 20 लाख का मिनी स्टेडियम 2 साल बाद भी अधूरा, स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी आक्रोश, जिम्मेदारों पर उठे सवाल
- ग्वालियर में राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन, 4 मई को CM डॉ. मोहन करेंगे शुभारंभ, हितग्राहियों को वितरित करेंगे स्वीकृति प्रमाण-पत्र
- भक्ति की आड़ में स्कैम: पीतांबरा पीठ के नाम पर फर्जी ‘मिर्ची हवन’, श्रद्धालुओं को लगाया जा रहा चूना
- पर्ल चौधरी ने संभाली महिला कांग्रेस की कमान, ये दिग्गज रहे मौजूद
