Rajasthan News: नावा सिटी में प्रस्तावित उप जिला चिकित्सालय भवन को लेकर जनभावनाएं लगातार तेज होती जा रही हैं। ग्राम पंचायत गोविंदी ग्राम राजास में जिला कलेक्टर की ओर से किए गए भूमि आवंटन के विरोध में अब सर्व समाज एकजुट हो गया है।

आमजन का कहना है कि उप जिला चिकित्सालय जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा शहर की सीमा में, सुगम व सुलभ स्थान पर ही स्थापित होनी चाहिए, ताकि मरीजों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। इसी मांग को लेकर सोमवार को प्रातः 11:15 बजे सर्व समाज की ओर से मुख्यमंत्री महोदय के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी में किए गए भूमि आवंटन को निरस्त कर नावा सिटी की सीमा में ही उप जिला चिकित्सालय भवन के लिए उपयुक्त भूमि आवंटित कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभकरने की मांग की जाएगी।
इस जनहितकारी मांग के समर्थन में व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, युवाओं व आम नागरिकों सहित सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। वक्ताओं का कहना है कि उप जिला चिकित्सालय का शहर से बाहर निर्माण होने पर आमजन, विशेषकर मरीजों व उनके परिजनों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ेगी, जबकि शहर में निर्माण से सभी को सुविधा मिलेगी और नावा के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। सर्व समाज ने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।
पढ़ें ये खबरें
- खरगे के लेटर का रिजिजू के जवाब पर कांग्रेस ने किया पलटवार, जयराम रमेश ने केंद्र से पूछे 3 सवाल
- रितु बराला केस में जीरो FIR पर घमासान, गहलोत-डोटासरा का रातभर धरना और आंदोलन की चेतावनी
- देओगांव के जरासिंहा में ऐतिहासिक 5 दिवसीय पाटखंडा यात्रा शुरू, ‘खंडा धुआ’ और ‘पाट सिंदूर’ परंपरा से भक्तिमय हुआ माहौल
- मानसा में नहीं मनेगा दशहरा, सूने पड़े बाजार; परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में रामलीला और रावण दहन रद्द, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले PK, बोले- मुसीबत में जनता का दर्द बांटना सरकार का काम
