अमृतसर। पंजाब की राजनीति में अपनी बेबाक शैली के लिए पहचाने जाने वाले एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने विरोधियों को करारा जवाब दिया है।
सिद्धू ने कहा, “मैं कबूतर की तरह नहीं, बल्कि बाज की तरह जिंदगी जीता हूं। मैं पलटना भी जानता हूं, झपटना भी जानता हूं और झपटकर फिर पलटना भी मेरी आदत है।” उनके इस बयान को राजनीतिक विरोधियों के लिए सीधी चुनौती माना जा रहा है। नवजोत सिद्धू ने कहा कि वह किसी के दबाव में आने वाले नहीं हैं और न ही किसी से डरते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति सच्चाई, हिम्मत और साहस पर आधारित है।
सिद्धू के इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सिद्धू का यह बयान आने वाले समय में कांग्रेस की राजनीति और पंजाब के सियासी माहौल को और गर्म कर सकता है। उनके समर्थकों में इस बयान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, जबकि विरोधी इसे महज बयानबाजी बता रहे हैं।

बता दें कि, वीडियो की शुरुआत में नवजोत सिंह सिद्धू अपने अंदाज में मूंछों पर ताव देते हुए नजर आते हैं। बैकग्राऊंड वॉयस के जरिए उनकी शख्सियत का जिक्र किया गया है, जिसमें कहा जाता है कि शायद ही किसी ने 6 फुट 5 इंच लंबे ऐसे सरदार को देखा हो, जिसकी छवि पूरी तरह बेदाग हो। वीडियो में यह भी कहा गया है कि वह न तो किसी को गलत नजर से देखते हैं और न ही कोई उन पर उंगली उठा सकता है क्योंकि उनके चरित्र पर कोई दाग नहीं है।
- Haryana Weather Update : हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर, 24 अप्रैल तक हीट वेव का यलो अलर्ट
- बिहार भाजपा में ‘युवा क्रांति’ या दिग्गजों की छुट्टी? सरावगी की टीम और सम्राट की कैबिनेट में होने जा रहा है सबसे बड़ा फेरबदल
- India-Nepal Relations: नेपाल ने भारतीयों को तगड़ा झटका दिया, कस्टम ड्यूटी बढ़ाई, भड़के लोग बोले- यह अघोषित नाकेबंदी
- Haryana में आयुष्मान और चिरायु योजना पर बड़ा एक्शन: क्लेम बढ़ाने के निर्देश
- NH-130C पर चक्काजाम : कलेक्टर तक गुहार बेअसर, अब पुलिया निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन पर बैठे ग्रामीण, स्कूल ड्रेस में बच्चे भी हुए शामिल

