अमृतसर। पंजाब की राजनीति में अपनी बेबाक शैली के लिए पहचाने जाने वाले एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने विरोधियों को करारा जवाब दिया है।
सिद्धू ने कहा, “मैं कबूतर की तरह नहीं, बल्कि बाज की तरह जिंदगी जीता हूं। मैं पलटना भी जानता हूं, झपटना भी जानता हूं और झपटकर फिर पलटना भी मेरी आदत है।” उनके इस बयान को राजनीतिक विरोधियों के लिए सीधी चुनौती माना जा रहा है। नवजोत सिद्धू ने कहा कि वह किसी के दबाव में आने वाले नहीं हैं और न ही किसी से डरते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति सच्चाई, हिम्मत और साहस पर आधारित है।
सिद्धू के इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सिद्धू का यह बयान आने वाले समय में कांग्रेस की राजनीति और पंजाब के सियासी माहौल को और गर्म कर सकता है। उनके समर्थकों में इस बयान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, जबकि विरोधी इसे महज बयानबाजी बता रहे हैं।

बता दें कि, वीडियो की शुरुआत में नवजोत सिंह सिद्धू अपने अंदाज में मूंछों पर ताव देते हुए नजर आते हैं। बैकग्राऊंड वॉयस के जरिए उनकी शख्सियत का जिक्र किया गया है, जिसमें कहा जाता है कि शायद ही किसी ने 6 फुट 5 इंच लंबे ऐसे सरदार को देखा हो, जिसकी छवि पूरी तरह बेदाग हो। वीडियो में यह भी कहा गया है कि वह न तो किसी को गलत नजर से देखते हैं और न ही कोई उन पर उंगली उठा सकता है क्योंकि उनके चरित्र पर कोई दाग नहीं है।
- अयोध्या दौरे से पहले रामभक्तों की…मंहत राजू दास की अखिलेश यादव की दो टूक, जानिए क्यों माफी मांगने की कही बात
- बाजारों में दिवाली पर बवाल! लाठियां बरसती रहीं, फूटते रहे सिर… आधा दर्जन से ज्यादा घायल, कहां थी रेवाड़ी पुलिस?
- पंचकूला में आवारा कुत्ते का मासूम पर हमला, सिर का मांस उखड़ा; डॉक्टरों ने लगाए 20 टांके
- Diwali : दिवाली की रात तुलसी, शमी और आंवले के नीचे जलाएं तीन दीपक, मां लक्ष्मी की कृपा के लिए जानें एक घंटे का शुभ मुहूर्त
- 5100 लीटर दूध से हुआ गजलक्ष्मी माता का अभिषेक, नोटों से सजा मंदिर; स्थिर लक्ष्मी की कामना लेकर उमड़े हजारों भक्त

