पटियाला। पटियाला शहर के एनवायरमेंट पार्क में तब हड़कंप मच गया जब एक फंदे पर झूलता युवक नजर आया। पार्क में गांव राजपुरा, तहसील भवानीगढ़, जिला संगरूर निवासी करनवीर सिंह नामक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में करनवीर सिंह की मां गुरजीत कौर पत्नी बंटू की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पटियाला की पुलिस ने एक लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस हादसे के बाद करनवीर सिंह की मां ने शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका 22 वर्षीय बेटा करनवीर सिंह एक लड़की से बातचीत करता था, जो उसे शादी का झांसा देती रहती थी। 22 दिसंबर को करनवीर सिंह यह कहकर घर से निकला कि वह पटियाला जा रहा है।

आरोप है कि लड़की से परेशान होकर करनवीर सिंह ने एनवायरमेंट पार्क में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में सिमरन कौर नामक लड़की के खिलाफ धारा 108 बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ के बाद अब मामले में सारी जानकारी सामने आएगी।
- फर्नीचर दुकान में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से धूं-धूंं कर जला लाखों का सामान
- CG Weather Today : प्रदेश के कई हिस्सों में 5 दिनों तक ग्रीष्म लहर की चेतावनी, राजधानी में रात भी गर्म रहने की संभावना
- MP Morning News: तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करेंगे CM, महिला आरक्षण पर कांग्रेस का देशव्यापी अभियान, निर्मला सप्रे मामले में कल पेश होगा जवाब, 63 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं खरीदी, जनगणना ड्यूटी से बचने 2500 कर्मचारियों ने दिया आवेदन, लेंसकार्ट ड्रेस कोड पर प्रदर्शन
- UP Weather Today: आसमान से बरस रही आग, कई जिलों में तापमान पहुंचा 45 पार, 26 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट
- 21 April History: बहलोल खां लोदी बना दिल्ली का शासक, ‘ह्यूमन कंप्यूटर’ शकुंतला देवी का निधन
