पटियाला। पटियाला शहर के एनवायरमेंट पार्क में तब हड़कंप मच गया जब एक फंदे पर झूलता युवक नजर आया। पार्क में गांव राजपुरा, तहसील भवानीगढ़, जिला संगरूर निवासी करनवीर सिंह नामक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में करनवीर सिंह की मां गुरजीत कौर पत्नी बंटू की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पटियाला की पुलिस ने एक लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस हादसे के बाद करनवीर सिंह की मां ने शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका 22 वर्षीय बेटा करनवीर सिंह एक लड़की से बातचीत करता था, जो उसे शादी का झांसा देती रहती थी। 22 दिसंबर को करनवीर सिंह यह कहकर घर से निकला कि वह पटियाला जा रहा है।

आरोप है कि लड़की से परेशान होकर करनवीर सिंह ने एनवायरमेंट पार्क में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में सिमरन कौर नामक लड़की के खिलाफ धारा 108 बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ के बाद अब मामले में सारी जानकारी सामने आएगी।
- अयोध्या दौरे से पहले रामभक्तों की…मंहत राजू दास की अखिलेश यादव की दो टूक, जानिए क्यों माफी मांगने की कही बात
- बाजारों में दिवाली पर बवाल! लाठियां बरसती रहीं, फूटते रहे सिर… आधा दर्जन से ज्यादा घायल, कहां थी रेवाड़ी पुलिस?
- पंचकूला में आवारा कुत्ते का मासूम पर हमला, सिर का मांस उखड़ा; डॉक्टरों ने लगाए 20 टांके
- Diwali : दिवाली की रात तुलसी, शमी और आंवले के नीचे जलाएं तीन दीपक, मां लक्ष्मी की कृपा के लिए जानें एक घंटे का शुभ मुहूर्त
- 5100 लीटर दूध से हुआ गजलक्ष्मी माता का अभिषेक, नोटों से सजा मंदिर; स्थिर लक्ष्मी की कामना लेकर उमड़े हजारों भक्त
