Rajput Hostel Controversy: जयपुर के सिंधी कैंप स्थित राजपूत छात्रावास को लेकर चला आ रहा पुराना विवाद शनिवार को हिंसा में बदल गया। आरोप है कि छात्रावास पर जबरन कब्जा करने की कोशिश के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, उपद्रवियों ने छात्रावास के वार्डन के कमरे नंबर 51 में जबरन घुसकर आग लगा दी। आगजनी में महत्वपूर्ण दस्तावेज, रजिस्टर, कपड़े और लगभग 30 हजार रुपये नकद जलकर नष्ट हो गए। खबरें हैं कि आरोपी जाते समय सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही जालूपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही दरवाजा खोला गया, जहां बाहर आए लोगों में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे करीब 100 से अधिक लोगों के साथ छात्रावास पहुंचे थे।
इस मामले में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, बद्री सिंह राजावत समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ आगजनी, तोड़फोड़, जबरन कब्जा करने की कोशिश और भारतीय मुद्रा जलाने जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। राजपूत सभा भवन के महामंत्री धीर सिंह शेखावत की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि राजपूत हॉस्टल के कब्जे को लेकर तोरावाटी-शेखावाटी भोमिया संघ और राजपूत सभा भवन के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पढ़ें ये खबरें
- जिले में 30 मई तक होगा मकान सूचीबद्ध करने का कार्य, डीसी ने कहा -नागरिक जनगणना कार्य में सहयोग करें
- 12वीं के छात्र का मर्डर: बीच रोड में मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी
- कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला, चिरंजीव राव ने किया आयुर्वैदिक कॉलेज और स्टेडियम को लेकर खुलासा
- ये मेरा दूल्हा नहीं है… जयमाला पर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बेरंग लौटी बारात
- बंगाल चुनाव परिणाम से पहले अखिलेश की कार्यकर्ताओं से अपील, बोले- जब तक हाथ में जीत का प्रमाण नहीं, रतब तक विश्राम नहीं
