अमित पवार, बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कथित गलत इलाज का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां एक महिला की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पीड़ित राजेश के अनुसार बीती रात उनकी मां कल्याणी नायडू को तबीयत खराब होने पर बैतूल के पूजा अस्पताल ले कर आए थे। आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर ने बीपी और शुगर सामान्य बताकर इंजेक्शन लगाया और ऑपरेशन थियेटर में ले गए। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई।
READ MORE: ऊर्जाधानी सिंगरौली में राख का कहर: नियमों की उड़ी धज्जियां, 30 हजार लोग प्रभावित
परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने पहले गंभीर स्थिति बताई, फिर ऑपरेशन की बात कही और बाद में जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। आरोप है कि समय पर सही इलाज नहीं मिलने बीपी हाई होने के बावजूद गलत इलाज किया, जिससे महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है। इस मामले में अभी तक प्रशासनिक बयान सामने नहीं आया है।

