अमृतसर। पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर नवजोत कौर सिद्धू की पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। इस पोस्ट में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने पंजाब में माइनिंग और जंगलों के नीचे घटती जमीन के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कार्रवाई के लिए अमित शाह का धन्यवाद किया है।
इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की भी प्रशंसा की है। इससे पहले मैडम सिद्धू की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात हुई थी, जहां उन्होंने गडकरी की भी तारीफ की थी। लगातार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की सराहना से पंजाब के गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू दंपति एक बार फिर भाजपा की ओर रुख कर सकता है।
गौरतलब है कि नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस पार्टी सस्पेंड कर चुकी है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष को अध्यक्ष मानने से भी इंकार किया था। हाल ही में उनके ‘मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए’ वाले बयान से पंजाब की राजनीति में बड़ा हंगामा हुआ था, जिसके बाद पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।

अब ऐसे समय में भाजपा नेताओं की ओर नवजोत कौर सिद्धू का झुकाव कई नए राजनीतिक संकेत दे रहा है। आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति में और बड़ा धमाका होने से इंकार नहीं किया जा सकता.
- डेढ़ महीने बाद नरम पड़े राजस्व अधिकारियों के तेवर, नई सरकार के सामने रखी शर्तें, काम पर लौटने को तैयार
- Angel One Q4 Results : मुनाफा 83% बढ़ा, रेवेन्यू में भी तगड़ा उछाल, ₹1500 करोड़ जुटाने का प्लान …
- IPO Listing Details : Om Power Transmission की शानदार एंट्री, शेयर 6% तक बढ़त में लिस्ट …
- MP में अब गिरफ्तारी से पहले पुलिस को बताने होंगे कारण: पुलिस मुख्यालय ने जारी किए निर्देश, ऐसा नहीं करने पर होगी कार्रवाई
- साउथ दिल्ली में आज VVIP मूवमेंट, कई रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित; देखें कहां रहेगा रूट डायवर्जन

