अमृतसर। पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर नवजोत कौर सिद्धू की पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। इस पोस्ट में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने पंजाब में माइनिंग और जंगलों के नीचे घटती जमीन के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कार्रवाई के लिए अमित शाह का धन्यवाद किया है।
इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की भी प्रशंसा की है। इससे पहले मैडम सिद्धू की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात हुई थी, जहां उन्होंने गडकरी की भी तारीफ की थी। लगातार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की सराहना से पंजाब के गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू दंपति एक बार फिर भाजपा की ओर रुख कर सकता है।
गौरतलब है कि नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस पार्टी सस्पेंड कर चुकी है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष को अध्यक्ष मानने से भी इंकार किया था। हाल ही में उनके ‘मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए’ वाले बयान से पंजाब की राजनीति में बड़ा हंगामा हुआ था, जिसके बाद पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।

अब ऐसे समय में भाजपा नेताओं की ओर नवजोत कौर सिद्धू का झुकाव कई नए राजनीतिक संकेत दे रहा है। आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति में और बड़ा धमाका होने से इंकार नहीं किया जा सकता.
- अलविदा ‘जनरल्स साहब’: नहीं रहे पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
- झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 4 साल के मासूम की मौत : सर्दी-खांसी का इलाज कराने पहुंचे थे माता-पिता, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, हालत में सुधार, अब घर से होगा इलाज
- CM डॉ. मोहन यादव ने आवास पर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना; दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘नक्सलवाद से मुक्त हुआ मध्य प्रदेश’
- दिल्ली हादसे में खगड़िया के 5 मजदूरों की मौत, मातम में बदलीं दीपावली की खुशियां

