जालंधर। नगर निगम दफ्तर में बवाल होने की खबर सामने आईं है। निगम की लिफ्ट बड़ी खस्ता हालत में है, जो आए दिन अचानक से बंद हो जाती है और लोग परेशान जाते हैं। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन बड़ी बात यह है कि इस लिफ्ट में आज एक विकलांग महिला और निगम के ही एक कर्मचारी जो की हार्ट के पेशेंट है, दोनों ही करीब 15 से 20 मिनट तक बंद लिफ्ट में फंसे रहे। इसके बाद उनकी हालत खराब हो गई।
किसी तरह दोनों को निकाला गया लेकिन इन घटना के बाद निगम के सारे कर्मचारी में बेहद रोष देखने को मिला है। लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है और बताया है कि आए दिन इस तरह की समस्या से लोगों का सामना होता है।

जानकारी मिली है कि दोनों किसी काम के सिलसिले में चौथी मंजिल पर जा रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक बंद हो गई। गुस्साए कर्मचारियों ने एक्सईएन (XEN) सहित दो अधिकारियों के कमरों को ताला लगा दिया दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि नगर निगम दफ्तर की लिफ्टें पिछले 3 से 4 महीनों से ऐसी ही परेशान कर रही है लेकिन इसे लेकर अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
- डंडे के दम पर लोगों को डराने और धमकाने की राजनीति करती है ममता सरकार, भाजपा लाएगी सुशासन- धामी
- वर्किंग डे पर सूना रहा नगर निगम कार्यालय, अधिकारी-कर्मचारी रहे नदारद, लोगों में दिखा आक्रोश
- ‘सिर्फ व्हाट्सएप चैट के आधार पर तलाक का आदेश नहीं दे सकते’, हाई कोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला
- CM योगी ने KDSG सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन, कहा- आम जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी
- Rajasthan News: सदन बना अखाड़ा; राजस्थान विधानसभा में मदन दिलावर और हाकम अली में हाथापाई की नौबत, सभापति ने विधायकों को कहा सड़क छाप
