जालंधर। नगर निगम दफ्तर में बवाल होने की खबर सामने आईं है। निगम की लिफ्ट बड़ी खस्ता हालत में है, जो आए दिन अचानक से बंद हो जाती है और लोग परेशान जाते हैं। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन बड़ी बात यह है कि इस लिफ्ट में आज एक विकलांग महिला और निगम के ही एक कर्मचारी जो की हार्ट के पेशेंट है, दोनों ही करीब 15 से 20 मिनट तक बंद लिफ्ट में फंसे रहे। इसके बाद उनकी हालत खराब हो गई।
किसी तरह दोनों को निकाला गया लेकिन इन घटना के बाद निगम के सारे कर्मचारी में बेहद रोष देखने को मिला है। लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है और बताया है कि आए दिन इस तरह की समस्या से लोगों का सामना होता है।

जानकारी मिली है कि दोनों किसी काम के सिलसिले में चौथी मंजिल पर जा रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक बंद हो गई। गुस्साए कर्मचारियों ने एक्सईएन (XEN) सहित दो अधिकारियों के कमरों को ताला लगा दिया दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि नगर निगम दफ्तर की लिफ्टें पिछले 3 से 4 महीनों से ऐसी ही परेशान कर रही है लेकिन इसे लेकर अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
- बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण पर दो गांवों में खूनी संघर्ष: जमकर पथराव और मारपीट, 15 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर
- दिवाली 2026 शुभ मुहूर्त: मां लक्ष्मी-कुबेर, मां काली और निशिता पूजा का समय, व्यापारियों के लिए खास मुहूर्त
- अलविदा ‘जनरल्स साहब’: नहीं रहे पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
- झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 4 साल के मासूम की मौत : सर्दी-खांसी का इलाज कराने पहुंचे थे माता-पिता, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, हालत में सुधार, अब घर से होगा इलाज
