Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले में डाक बंगले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के बयान पर कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा ने सोमवार को कड़ा जवाब दिया। बैरवा ने कहा कि डाक बंगला किसी की जागीर नहीं है और वहां से किसी तरह के पोस्टर हटाने के आरोप बेबुनियाद हैं।

उन्होंने बताया कि डाक बंगले की चाबी की जानकारी पहले ही दे दी गई थी। इसके बावजूद जब वे स्वयं और दौसा सांसद मौके पर पहुंचे, तो ताला लगा मिला।
कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार चाहे किसी भी दल की हो, डाक बंगला जनप्रतिनिधियों के लिए 24 घंटे खुला रहना चाहिए। सूचना के बावजूद ताले नहीं खोलना जनप्रतिनिधियों का अपमान है। उन्होंने किरोड़ी लाल मीणा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बयानबाजी से मामले को जानबूझकर तूल दिया जा रहा है।
विवाद शनिवार को उस वक्त भड़का, जब अरावली बचाओ जन आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर डाक बंगले का ताला तोड़ने की कोशिश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर फाड़ने के आरोप लगे। इसके बाद रविवार को कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा दौसा डाक बंगला पहुंचे और सांसद व विधायक को कड़ी चेतावनी दी।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के चित्र फाड़ने से कोई महान नहीं बनता। भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है और इस तरह की हरकतें निंदनीय हैं।
पढ़ें ये खबरें
- विवेक विहार अग्निकांड: सुरक्षा इंतजाम ही बने जानलेवा, 4 बड़ी चूकें, जिसने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां कर दी खत्म
- Assam Election Result 2026 Live: गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर वोटों की गिनती शुरू, BJP+ ने पार किया ‘सत्ता का मैजिक नंबर’
- Kerala Election Results 2026 LIVE: मतगणना अपडेट, शुरुआती रुझानों में यूडीएफ की सरकार, UDF- 92, LDF-42 और BJP-2 सीट में आगे
- सरकार आपके साथ है… बारिश और आंधी से हुई पशु और जनहानि का योगी ने लिया संज्ञान, घायलों के समुचित इलाज का निर्देश
- Tamilnadu Election Results 2026 LIVE: विजय की TVK ने DMK को छोड़ा पीछे, 67 सीटों पर बनाई बढ़त…
