Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले में डाक बंगले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के बयान पर कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा ने सोमवार को कड़ा जवाब दिया। बैरवा ने कहा कि डाक बंगला किसी की जागीर नहीं है और वहां से किसी तरह के पोस्टर हटाने के आरोप बेबुनियाद हैं।

उन्होंने बताया कि डाक बंगले की चाबी की जानकारी पहले ही दे दी गई थी। इसके बावजूद जब वे स्वयं और दौसा सांसद मौके पर पहुंचे, तो ताला लगा मिला।
कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार चाहे किसी भी दल की हो, डाक बंगला जनप्रतिनिधियों के लिए 24 घंटे खुला रहना चाहिए। सूचना के बावजूद ताले नहीं खोलना जनप्रतिनिधियों का अपमान है। उन्होंने किरोड़ी लाल मीणा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बयानबाजी से मामले को जानबूझकर तूल दिया जा रहा है।
विवाद शनिवार को उस वक्त भड़का, जब अरावली बचाओ जन आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर डाक बंगले का ताला तोड़ने की कोशिश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर फाड़ने के आरोप लगे। इसके बाद रविवार को कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा दौसा डाक बंगला पहुंचे और सांसद व विधायक को कड़ी चेतावनी दी।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के चित्र फाड़ने से कोई महान नहीं बनता। भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है और इस तरह की हरकतें निंदनीय हैं।
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
