Rajasthan News: प्रदेश में हाल ही पुलिस बेड़े के लिए चयनित हुए 10 हजार सिपाहियों को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह नियुक्ति पत्र देंगे। संभवतः यह कार्यक्रम 10 जनवरी को राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में आयोजित किया जाएगा। शाह के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इससे पहले सात जनवरी से आरपीए में ही देश के पुलिस अधिकारियों की कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी। इसकी तैयारियां जोरों पर है।

राजस्थान पुलिस में सभी जिलों, कमिश् नरेट, आरएएसी, काली बाई बटालियन, दूरसंचार आदि में 10 हजार पदों के लिए सिपाहियों का चयन किया गया है। इनको नियुक्ति पत्र देने के लिए आरपीए में दस जनवरी को वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पुलिस में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र देने का यह पहला कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सहमति दे दी है।
6 राजस्थान पुलिस में भर्ती किए गए सभी 10 हजार सिपाहियों को एक साथ नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम है। इसके लिए फिलहाल 10 जनवरी की तारीख तय की गई है। ऐसा पहली बार हो रहा है।
राजीव शर्मा, पुलिस महानिदेशक राजस्थान
पढ़ें ये खबरें
- एक ही अपराध में दो देशों में दहेज उत्पीड़न का अलग-अलग मुकदमा स्वीकार नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट
- Gold Silver Rate Today : इजराइल-ईरान जंग के बीच गोल्ड की बढ़ी डिमांड, जानिए 4 दिन में कितना बढ़ा भाव ?
- 24 घंटे के भीतर लूट का खुलासा, रास्ता रोककर हत्या के प्रयास व सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
- सर्विस पिस्टल के साथ युवती की फोटो वायरल: पुलिस विभाग में हड़कंप, विभागीय जांच शुरू
- एक झटके में कई जिंदगी खत्मः बस ने पीछे से कार को मारी ठोकर, 6 लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल
