अमृतसर। नए साल के पहले दिन माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा पहुंचने वाले लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। आज पहले दिन हजारों लोगों ने देवी के दर्शन कर नए साल की शुरुआत की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। हालात को देखते हुए अब कल तक के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया है।
रोज की तुलना में वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचने वालों की संख्या आज अधिक रही। लोग बड़ी संख्या में अपने परिवार के साथ माता के दर्शन करने पहुंचे इस दौरान सुरक्षा की खास व्यवस्था की गई थी। आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 3 बजे तक करीब 35 हजार श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए इंतजाम किए गए हैं। वहीं 2025 की बात करें तो पूरे वर्ष के दौरान 69,78,806 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के मंदिर में आशीर्वाद पाया है।

बंद हुआ रजिस्ट्रेशन
आपको बता दें कि भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाने के लिए कटड़ा में स्थित यात्रा पंजीकरण कक्ष को प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए शाम 6:00 बजे से अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह पंजीकरण कक्ष कल सुबह 4:00 बजे तक बंद रहेगा। 4:00 बजे के बाद श्रद्धालु फिर से पंजीकरण करा सकेंगे।
- बड़ी खबर: कल मंत्री पद की शपथ लेंगे निशांत कुमार! सम्राट सरकार में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
- Gold Silver Price Today : सोने चांदी में जोरदार उछाल, 1,51,809 पर आया सोना, 6,079 महंगी हुई चांदी, जानिए ताजा भाव ?
- सुपौल के सब-रजिस्ट्रार अमरेंद्र कुमार पर गिरा EOW का गाज, पटना के फ्लैट और पैतृक आवास में तलाशी जारी
- ‘ममता बनर्जी इंतजार करती रही लेकिन अखिलेश… ‘, बंगाल न जाने पर राजभर ने सपा मुखिया को घेरा, कहा- अब दीदी को झूठा ढांढस देंगे
- सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोस को मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत, MCOCA में राहत नहीं

