चंडीगढ़। पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई होगी। भुल्लर ने पिछले महीने रिश्वत मामले में जमानत अर्जी दायर की थी। भुल्लर के वकील का कहना है कि इस मामले में सीबीआई चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
भुल्लर करीब अढ़ाई महीने से जेल में हैं और ट्रायल शुरू होने में काफी समय लगेगा। अब सीबीआई को जमानत अर्जी पर जवाब दाखिल करना है। इससे पहले भुल्लर ने आय से अधिक संपत्ति में भी जमानत अर्जी दायर की थी, जिसमें उनके वकील ने चालान पेश न होने का हवाला दिया था।

हालांकि इस दलील को अदालत ने नहीं माना था और जमानत अर्जी रद्द कर दी थी। 16 अक्तूबर को सीबीआई ने भुल्लर को 8 लाख रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनके साथ एक बिचौलिया कृष्णु शारदा भी पकड़ा गया था।
- गुरदासपुर एनकाउंटर मामला: हाईकोर्ट सख्त, पंजाब DGP गौरव यादव को किया तलब
- CG Crime News : कपड़े बदल रही युवती का बनाया वीडियो, विरोध किया तो भाई पर चाकू से किया हमला
- होली पर बवाल: जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल
- अमेरिका जिन कुर्द लड़ाकों को ट्रेनिंग देकर ईरान से लड़ाना चाहता था, उन पर IRGC ने की मिसाइलों की बरसात
- सनातन पर प्रश्न उठाने वालों को होली जैसे पर्व का एहसास नहीं- सीएम योगी

