Rajasthan News: शहर के एक खनन कारोबारी को फोन पर धमकी देकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया है।

खनन व्यापारी ने अशोक नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह रंगदारी वाट्सएप कॉल और वॉइस नोट के जरिए जान से मारने की धमकी देकर मांगी गई है। जयपुर दक्षिण के डीसीपी राजर्षि राज ने शुक्रवार को बताया कि खनन कारोबारी की शिकायत पर अशोक नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पास 30 दिसंबर को अनजान नंबर से इंटरनेशनल वाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को रोहित गोदारा और राहुल रिनाऊ गैंग का बदमाश बताया और पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। इसके बाद 31 दिसंबर की शाम को एक बार और वाट्सएप कॉल आया रंगदारी के लिए धमकी दी गई। उसके वाट्सएप नंबर पर एक वॉइस नोट भी मिला है। इसमें जान से मारने की धमकी देकर पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है।
परिवार को जान की धमकी
परिवादी ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि कॉल करने वाले बदमाश ने रुपए नहीं देने पर परिवादी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। जिन मोबाइल नंबर से धमकी भरे कॉल आए है, उनका तकनीकी विश्लेषण करवाया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- आलोट से अपहरण, उज्जैन में हत्या: बाजार गया युवक वापस नहीं लौटा, जानिए इस खूनी खेल के पीछे की साजिश
- CM सम्राट ने 6 मई को बुलाई कैबिनेट की अहम बैठक, ले सकते हैं कई बड़े फैसले
- ‘पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार’, दिल्ली अग्निकांड पर सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख, AAP बोली- ये शर्म की बात
- Raipur IPL Match Ticket : क्रिकेट लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, रायपुर में होने वाले आईपीएल मैच की आज से मिलेगी टिकट
- रत्नों की जननी पन्ना में तंत्र-मंत्र: श्मशान के मटके से छिड़काव और महिलाओं को घसीटने जैसे टोटके, हीरे की चाहत ने पैदा की डरावनी परंपराएं

