UN Human Rights Council: यूनाइटेड नेशंस की 55वीं बैठक में भारत ने पाकिस्तान (Pakistan) पर तीखा हमला बोला है। 25 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 61वें सत्र में हाई-लेवल सेगमेंट में भारत की ओर से राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए भारतीय डिप्लोमैट अनुपमा सिंह (Indian diplomat Anupama Singh) ने पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की बोलती बंद कर दी। उन्होंने दोनों को चेतावनी देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और आगे भी जम्मू-कश्मीर हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा।
बैठक में भारत ने पाकिस्तान और ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (IOC) की तरफ से जम्मू-कश्मीर पर उठाए गए मुद्दों पर तगड़ा पलटवार किया। भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी अनुपमा सिंह ने साफ-साफ कहा कि पाकिस्तान की ये सारी बातें झूठी प्रोपेगैंडा हैं।
अनुपमा सिंह ने हाई-लेवल सेगमेंट में भारत की तरफ से राइट ऑफ रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए कहा, ‘हम पाकिस्तान और IOC के इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं। IOC पाकिस्तान की कठपुतली बन चुका है और उसके राजनीतिक फायदे के लिए आवाज उठा रहा है। पाकिस्तान का ये प्रोपेगैंडा जलन से भरा हुआ है। हम इसे ज्यादा तवज्जोह नहीं देना चाहते, लेकिन कुछ फैक्ट्स से इसे तोड़ेंगे। उन्होंने आगे बताया कि जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय पूरी तरह कानूनी था, जो 1947 के इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट और इंटरनेशनल लॉ के मुताबिक हुआ। ये कभी बदला नहीं जा सकता। असली समस्या पाकिस्तान का भारतीय इलाकों पर अवैध कब्जा है। भारत ने पाकिस्तान से अपील की कि वो इन इलाकों को खाली करे।
चिनाब रेल ब्रिज का जिक्र कर पाकिस्तान को दी करारा जवाब
अनुपमा सिंह ने जम्मू-कश्मीर में हो रहे विकास का जिक्र करते हुए कहा कि अगर चिनाब रेल ब्रिज, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है और पिछले साल इसका उद्घाटन हुआ, फेक है तो पाकिस्तान या तो भ्रम में है या ‘ला ला लैंड’ में जी रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून 2025 को इस ब्रिज का उद्घाटन किया था, जो चिनाब नदी के ऊपर 359 मीटर की ऊंचाई पर बना है और एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा है। यह ब्रिज कश्मीर को भारत की रेल नेटवर्क से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर का विकास बजट हाल ही में पाकिस्तान की ओर से IMF से मांगे गए बेलआउट पैकेज से दोगुना से ज्यादा है। इससे साफ दिखता है कि जम्मू-कश्मीर में कितनी तेजी से विकास हो रहा है, जबकि पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
आखिर में अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह राज्य-प्रायोजित आतंकवाद के जरिए क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने सलाह दी कि पाकिस्तान को अपने गहरे आंतरिक संकट पर ध्यान देना चाहिए, बजाय इसके कि बहुपक्षीय मंचों पर नाटक कर अपनी समस्याओं को छिपाने की कोशिश करे। दुनिया पाकिस्तान के इस ढोंग को अच्छी तरह समझ चुकी है।
UN सभा में पाकिस्तान हुआ शर्मसार
ये बयान यूनाइटेड नेशंस की बैठक में आया, जहां पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को लेकर फिर से पुरानी रट लगाई। भारत ने हमेशा की तरह फैक्ट्स के साथ जवाब दिया। ये घटना गुरुवार सुबह हुई और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। पीटीआई न्यूज ने ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुपमा सिंह का पूरा भाषण है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

