नितिन नामदेव, रायपुर। पूर्व सभापति प्रमोद दुबे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मंत्री, सांसद और अधिकारियों द्वारा बिजली बिल का भुगतान नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि बिजली बिल नहीं पटने के कारण छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSEB) पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है।

प्रमोद दुबे ने अपने पत्र में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा सहित सांसदों, अन्य मंत्रीगण और कुछ आईएएस अधिकारियों के नाम का जिक्र किया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि इन्हें इतनी अधिक तनख्वाह और सरकारी सुविधाएं मिल रही है फिर भी ये लोग बिजली का बिल क्यों नहीं पटा रहे हैं।
प्रमोद दुबे ने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा है कि क्या इतनी विशेष छूट आपकी ओर से दी जा रही है। आपके मंत्री सुशासन पर भाषण देते हैं और लोगों से टैक्स पटाने की अपील करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि मंत्रीगण, सांसद और अधिकारी बिजली बिल पटाकर रसीद सार्वजनिक करें।

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


