Rajasthan News: निकाय चुनाव को लेकर UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि स्वायत्त शासन विभाग और राज्य सरकार ने अक्टूबर 2025 में ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। OBC आयोग की रिपोर्ट आने के बाद अब निर्वाचन आयोग जब चाहे, चुनाव करवा सकता है। मंत्री खर्रा बुधवार को सीकर स्थित ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान में आयोजित कौशल रथ फ्लैग ऑफ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग चाहे तो फरवरी में ही निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं। राज्य सरकार और स्वायत्त शासन विभाग के स्तर पर अब कोई ऐसा लंबित कार्य नहीं है, जो चुनाव प्रक्रिया में बाधा बने। सरकार हर स्तर पर पूरी तरह तैयार है।
कौशल विकास पर बात करते हुए UDH मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि देश का हर युवा किसी न किसी कौशल में दक्ष बने। ऐसा माहौल तैयार किया जा रहा है, जिससे नागरिक आत्मनिर्भर बनें और युवा अपनी क्षमताओं को निखारते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
कोहरे के कारण फ्लाइट डायवर्ट होने से केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री जयंत चौधरी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। इस दौरान उनका वीडियो संदेश दिखाया गया।
वीडियो संदेश में जयंत चौधरी ने कहा कि सीकर जिले का पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह से विशेष संबंध रहा है। इसी कारण यहां के लोगों को स्किल डेवलपमेंट विभाग के कौशल रथ के माध्यम से प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान में बेटियों के सर्वांगीण विकास के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- चीन-पाकिस्तान के ड्रीम प्रोजेक्ट CPEC को लगा बहुत बड़ा झटका, ग्वादर में चीनी कंपनी ने बंद किया काम
- Indigo: लेह-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच झगड़ा, 45 मिनट की देरी के बाद भरी उड़ान; एयरलाइन ने दोनों को Unruly List में डाला
- मोबाइल विवाद बना मौत की वजह: गुरुग्राम में युवक की हत्या, तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
- IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण: पूर्व छात्र ने बंधक बनाकर वसूले 2 करोड़, भेल के रिटायर्ड अफसर का बेटा निकला मास्टरमांइड
- शहादत को सलाम: IED ब्लास्ट में शहीद 4 जवानों को दी गई आखिरी सलामी, परिजनों और ग्रामीणों की आंखों से छलके आंसू
