Rajasthan News: निकाय चुनाव को लेकर UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि स्वायत्त शासन विभाग और राज्य सरकार ने अक्टूबर 2025 में ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। OBC आयोग की रिपोर्ट आने के बाद अब निर्वाचन आयोग जब चाहे, चुनाव करवा सकता है। मंत्री खर्रा बुधवार को सीकर स्थित ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान में आयोजित कौशल रथ फ्लैग ऑफ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग चाहे तो फरवरी में ही निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं। राज्य सरकार और स्वायत्त शासन विभाग के स्तर पर अब कोई ऐसा लंबित कार्य नहीं है, जो चुनाव प्रक्रिया में बाधा बने। सरकार हर स्तर पर पूरी तरह तैयार है।
कौशल विकास पर बात करते हुए UDH मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि देश का हर युवा किसी न किसी कौशल में दक्ष बने। ऐसा माहौल तैयार किया जा रहा है, जिससे नागरिक आत्मनिर्भर बनें और युवा अपनी क्षमताओं को निखारते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
कोहरे के कारण फ्लाइट डायवर्ट होने से केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री जयंत चौधरी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। इस दौरान उनका वीडियो संदेश दिखाया गया।
वीडियो संदेश में जयंत चौधरी ने कहा कि सीकर जिले का पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह से विशेष संबंध रहा है। इसी कारण यहां के लोगों को स्किल डेवलपमेंट विभाग के कौशल रथ के माध्यम से प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान में बेटियों के सर्वांगीण विकास के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ एक्शन में रेखा गुप्ता सरकार, नियम तोड़ने पर होगा ये एक्शन
- Durg Steel Plant : जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, 1600 डिग्री के पिघले लौहे से झुलसे ठेकेदार की मौत, VIDEO VIRAL
- ‘यह गांधी का देश है…’, मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर RJD सांसद मनोज झा का पलटवार
- नवरात्रि उत्सव के दौरान राजधानी में 2 अलग-अलग विवादित मामलेः झांकी के सामने किन्नरों के अश्लील डांस का वीडियो वायरल, गरबा में आपस में भिड़े युवक
- गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने की विशेष पूजा, विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
