Odisha Plane Crash: राउरकेला. ओडिशा के राउरकेला में शनिवार को एक छोटा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान इंडियावन एयर का था और भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था. विमान में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें चार यात्री और दो पायलट शामिल थे. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर विमान हादसे का शिकार हो गया.
Also Read This: बंगाल की लड़की की बेंगलुरु में हत्या: शव बैग में डालकर नाले में फेंका, आरोपी यूसुफ मीर कटक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

Also Read This: ओडिशा में बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चुनौती, धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्र-राज्य से मांगा तुरंत एक्शन

हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत स्थिर है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन विमान जाल्दा इलाके के पास गिर गया. विमान को राउरकेला एयरपोर्ट पर दोपहर 1:15 बजे उतरना था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंच सका.
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इस घटना के बाद छोटे रूट की उड़ानों की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं.
Also Read This: ओडिशा : वाहन मालिकों को बड़ी राहत, 1 अप्रैल तक टोल गेट पर प्रदूषण जुर्माने को माफ
- ‘अगला नंबर ‘लाल टोपी’ वालों का है’, अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का करारा तंज, 2027 विधानसभा को लेकर किया बड़ा दावा
- GST RAID : माइंस ठेकेदार के ठिकानों पर जीएसटी का छापा, दो गाड़ियों में पहुंची टीम, महत्वपूर्ण दस्तावेज किए जब्त
- दोस्त के ससुराल से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, झाड़ियों में मिला शव
- सहेली के भाई ने लूटी इज्जत: प्यार में फंसाकर बनाया संबंध, फिर पति को अश्लील फोटो-वीडियो भेज तुड़वा दी शादी
- AITA की नई कार्यकारिणी का ऐलान: चिंतन पारिख बने अध्यक्ष, सुंदर अय्यर महासचिव, छत्तीसगढ़ से गुरुचरण सिंह होरा को मिली संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी

