Odisha Plane Crash: राउरकेला. ओडिशा के राउरकेला में शनिवार को एक छोटा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान इंडियावन एयर का था और भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था. विमान में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें चार यात्री और दो पायलट शामिल थे. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर विमान हादसे का शिकार हो गया.
Also Read This: बंगाल की लड़की की बेंगलुरु में हत्या: शव बैग में डालकर नाले में फेंका, आरोपी यूसुफ मीर कटक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

Also Read This: ओडिशा में बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चुनौती, धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्र-राज्य से मांगा तुरंत एक्शन

हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत स्थिर है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन विमान जाल्दा इलाके के पास गिर गया. विमान को राउरकेला एयरपोर्ट पर दोपहर 1:15 बजे उतरना था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंच सका.
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इस घटना के बाद छोटे रूट की उड़ानों की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं.
Also Read This: ओडिशा : वाहन मालिकों को बड़ी राहत, 1 अप्रैल तक टोल गेट पर प्रदूषण जुर्माने को माफ
- भारत से इंडोनेशिया लौटा तस्करी से बचाया गया नन्हा ऑरंगउटान, ओडिशा के 5 और की वापसी की तैयारी
- माता-पिता के विवाद में बच्चे का हित सर्वोपरि, दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला
- बिहार विधान परिषद का मतदान जारी, नीरज कुमार ने दिखाए विक्ट्री साइन, बोले – मैं गिरने वाला नहीं
- बिहार MLC चुनाव: सुबह 10 बजे तक सारण शिक्षक सीट पर सबसे अधिक 13.56% मतदान, जानें अन्य सीटों का हाल
- सरकारी जमीन बेचने वाले राजधानी के तीन बिल्डरों को कोर्ट ने भेजा जेल: EOW ने 2019 में दर्ज की थी FIR

