Rajasthan News: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मनरेगा में किए गए बदलाव और कथित ‘बीवी जी राम जी योजना’ को लेकर भाजपा पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी नेता इस योजना के दस्तावेजों में कहीं भी भीतर राम का नाम लिखा हुआ दिखा दे, तो वे उसे एक लाख रुपए का इनाम देंगे।

खाचरियावास ने दावा किया कि योजना के कागजों में राम का नाम कहीं नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के न दिल में राम हैं और न ही दस्तावेजों में, उन्हें सिर्फ वोट के लिए राम का नाम चाहिए। उन्होंने इसे दिखावा और राजनीतिक नाटक बताया।
आज गांधी हटे हैं, कल नोटों से भी हटाएंगे
पूर्व मंत्री ने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाया गया है और आने वाले समय में करेंसी नोटों से भी हटाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम के नाम पर देश को गुमराह किया जा रहा है और रोजगार गारंटी कानून को कमजोर करने की तैयारी है, जिसका कांग्रेस विरोध करेगी।
महेश जोशी मामले में भी सरकार पर सवाल
पूर्व मंत्री महेश जोशी के खिलाफ पीएमएलए के तहत अभियोजन स्वीकृति दिए जाने को लेकर भी खाचरियावास ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई की मंशा पर सवाल उठने चाहिए। उन्होंने चेताया कि प्रदेश में हालात बिगड़ सकते हैं और जयपुर में गंदे पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है।
पढ़ें ये खबरें
- मैं मर्द हूं… मुझे भी दर्द होता, मैं भी रोता हूंः सुसाइड से पहले जज अमन शर्मा ने पिता को बयां किया था अपना दर्द, पढ़े मौत से पहले के आखिरी पलों की दास्तां
- हरियाणा में ट्रिपल इंजन का दम! सतीश पुनिया बोले—मोदी का विश्वास और सरकार के काम बनेंगे जीत का आधार
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शवः प्राकृतिक मृत्यु की आशंका, टाइगर के सभी अंग सुरक्षित
- Bastar News Update : तेंदूपत्ता संग्रहण पर सख्त नजर… बस्तर के मजदूरों के साथ दूसरे राज्यों में शोषण… शादी में खाना खाकर 46 लोगों को हुई फूड पॉइजनिंग… नक्सलियों के विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद… प्रयास स्कूल में प्रवेश के लिए 10 को परीक्षा
- फेसबुक पर प्यार, लव मैरिज और फिर खेल खत्म… कोर्ट के बाहर हुआ ऐसा कांड कि सब रह गए सन्न
