Rajasthan News: कजाखस्तान में हुए एक सड़क हादसे में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नांगल खोड़िया गांव निवासी एमबीबीएस छात्र राहुल यादव (25) की इलाज के दौरान मौत हो गई। राहुल साउथ कजाखस्तान मेडिकल एकेडमी में पढ़ाई कर रहा था और इसी साल जून में उसकी डिग्री पूरी होने वाली थी। शनिवार शाम को उसका शव पैतृक गांव पहुंचा।

जानकारी के अनुसार राहुल 4 सितंबर 2025 को कजाखस्तान गया था। 6 जनवरी को अल्माटी के बाहरी इलाके में यह हादसा उस समय हुआ, जब वह अपने चार दोस्तों के साथ शिमकेंट से अल्माटी जा रहा था। कार दुर्घटना में राजस्थान के करण परमार और ऋषिराज बराइठ समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि राहुल यादव और मंजीत सिंह सोलंकी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान 9 जनवरी की दोपहर राहुल ने दम तोड़ दिया। भारतीय दूतावास की मदद से शव को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की गई। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे शव दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से उसे गांव नांगल खोड़िया ले जाया गया। रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राहुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। पिता दीपचंद गुरुग्राम में टैक्सी चालक हैं। इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पढ़ें ये खबरें
- मैं मर्द हूं… मुझे भी दर्द होता, मैं भी रोता हूंः सुसाइड से पहले जज अमन शर्मा ने पिता को बयां किया था अपना दर्द, पढ़े मौत से पहले के आखिरी पलों की दास्तां
- हरियाणा में ट्रिपल इंजन का दम! सतीश पुनिया बोले—मोदी का विश्वास और सरकार के काम बनेंगे जीत का आधार
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शवः प्राकृतिक मृत्यु की आशंका, टाइगर के सभी अंग सुरक्षित
- Bastar News Update : तेंदूपत्ता संग्रहण पर सख्त नजर… बस्तर के मजदूरों के साथ दूसरे राज्यों में शोषण… शादी में खाना खाकर 46 लोगों को हुई फूड पॉइजनिंग… नक्सलियों के विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद… प्रयास स्कूल में प्रवेश के लिए 10 को परीक्षा
- फेसबुक पर प्यार, लव मैरिज और फिर खेल खत्म… कोर्ट के बाहर हुआ ऐसा कांड कि सब रह गए सन्न
