चंडीगढ़। पंजाब में ठंडी अपने चरम पर है। हालत यह है कि कोहरे के साथ शीत लहर के कारण भी लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों से चल रही बर्फीली हवाओं के चलते पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड अधिक महसूस की गई। इस सीजन में पहली बार नवांशहर में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं चंडीगढ़, अमृतसर और लुधियाना समेत कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई।
मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2.5 डिग्री नीचे जबकि अधिकतम तापमान औसत से 6.3 डिग्री कम चल रहा है। ठंड और कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने बुधवार के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और लुधियाना में घने से बहुत घना कोहरा छा सकता है। वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में गंभीर शीतलहर चलने की आशंका है। इसके अलावा पठानकोट, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, होशियारपुर, नवांशहर, बरनाला, मोहाली और मालेरकोटला में भी कहीं-कहीं घना कोहरा रहने की संभावना है।
- मातम में बदली होली की खुशियां: नदी में नहाने के दौरान डूबने से 3 की मौत, परिवार में शोक की लहर
- रायपुर ग्रामीण में होली का जश्न मातम में बदला: एक ही दिन में 3 हत्या और चाकूबाजी की वारदात से फैली सनसनी, पुलिस के दावों की खुली पोल
- Holi 2026: फर्श में लग गया होली का ज़िद्दी दाग? चुटकियों में होगा गायब… बस आजमाएं ये टिप्स
- JABALPUR NEWS: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार… रसगुल्ले में मिले कॉकरोच… महिलाओं ने जमकर उड़ाया गुलाल
- पश्चिम बंगाल रवाना हुए सीएम धामी, BJP की ‘परिवर्तन यात्रा’ में होंगे शामिल, जानिए उनका पूरा कार्यक्रम

